सिर्फ 13,999 रुपये लॉन्च हुआ Lava का गेमिंग स्मार्टफोन, जानें क्या है इसमें खास

Join Us icon

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता Lava ने आज अपने सस्ते गेमिंग-फोन Lava Play Ultra 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपने पहले गेमिंग डिवाइस के रूप में उतारा है। खास बात यह है कि ग्राहकों को इसमें दमदार फीचर्स सिर्फ 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएंगे। इस फोन को लाने के पीछे लावा का टारगेट इंडियन यूजर्स को एक किफायती और पावरफुल विकल्प देने का हो सकता है। इसमें आपको Dimensity 7300 चिपसेट, 8GB रैम, 6.67-इंच FHD+ डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी जैसी कई खूबियां मिलेंगी। आइए, आगे कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Lava Play Ultra 5G दो वेरिएंट्स में आया है। इसके 6GB+128GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये और 8GB+128GB की 16,499 रुपये रखी गई है। दोनों मॉडल पर ICICI, SBI, HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं तो स्मार्टफोन Amazon India पर 25 अगस्त 2025 से उपलब्ध हो जाएगा।

डिस्प्ले और डिजाइन के मामले में Lava Play Ultra 5G में 6.67-इंच FHD+ फ्लैट AMOLED पैनल लगा है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर गमट, और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। फोन 16.7 मिलियन रंगों को सपोर्ट कर सकता है और इसमें 10-फिंगर मल्टी-टच सपोर्ट भी है, जिससे गेमिंग कंट्रोल और स्मूद हो सकता है। साथ ही, ओलियोफोबिक कोटिंग लंबे सेशंस के दौरान स्क्रीन को साफ-सुथरा रख सकती है। डिजाइन की बात करें तो फोन Arctic Frost और Arctic Slate कलर ऑप्शन में आता है। यही नहीं डिवाइस को IP64 रेटिंग मिली हुई है। जिसे से यह धूल व पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है।

Lava Play Ultra स्मार्टफोन में परफॉरमेंस के लिए 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाला MediaTek Dimensity 7300 (4nm) प्रोसेसर लगा है। जिसे लेकर ब्रांड का दावा है कि यह 7 लाख से ज्यादा का AnTuTu स्कोर हासिल कर सकता है। इसमें MediaTek HyperEngine तकनीक भी है, जो 20% तक ज्यादा FPS, बेहतर विजुअल्स और बैटरी एफिशिएंसी दे सकती है। जबकि रैम और स्पेस के मामले में फोन 6GB+6GB वर्चुअल और 8GB+8GB वर्चुअल RAM वेरिएंट्स में आता है इसके साथ 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है जिसे 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

कैमरा सेटअप में भी लावा ने बढ़िया लेंस लगाए हैं। इसमें बैक पैनल पर 64MP Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा और 5MP मैक्रो लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा है। कैमरा ऐप में Night Mode, HDR, Portrait, Panorama, Slow Motion, Time Lapse, Pro Video, Dual View Video, AR Stickers और Macro Mode जैसे कई विकल्प शामिल हैं।

पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की Li-Polymer बैटरी लगाई गई है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 0 से 100% चार्ज सिर्फ 83 मिनट में हो सकता है और यह लगभग 45 घंटे का टॉक टाइम, 510 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और 650 मिनट तक YouTube स्ट्रीमिंग प्रदान कर सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Play Ultra 5G फोन डुअल सिम (5G+5G) सपोर्ट, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, OTG सपोर्ट और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसमें साउंड एक्सपीरियंस के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं।

ब्रांड ने सेल के बाद ग्राहकों को अच्छे अनुभव के लिए घर में Free Service देना का वादा किया है। यह पूरे भारत में उपलब्ध होगी। इसके अलावा Lava Play Ultra फोन क्लीन, बलोटवेयर-फ्री और एड-फ्री Android 15 पर काम कर सकता है। इसके साथ कंपनी दो साल के Android OS अपडेट्स और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है।

अगर तुलना करें तो इस प्राइस रेंज में लेटेस्ट Redmi 15 5G, POCO M7 Plus 5G और iQOO Z10x जैसे कुछ फोंस आते हैं। ये डिवाइस भी गेमिंग और परफॉर्मेंस में दमदार विकल्प हो सकते हैं, लेकिन आज लॉन्च हुआ Lava Play Ultra 5G अपने दमदार परफॉरमेंस, क्लीन सॉफ्टवेयर, फ्री Free Service और भारतीय ब्रांड होने के चलते ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

यदि आप भारतीय ब्रांड का फोन लेने का मन बना रहे हैं और आपका बजट कम है साथ ही गेमिंग भी करना पसंद है तो Lava Play Ultra 5G के बारे में सोच सकते हैं। इस फोन को लेकर हम आगे रिव्यू भी करेंगे। जिसमें आपको और भी अच्छी जानकारी मिलेगी। वहीं, ऐसी ही और भी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।



LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here