
लावा ने भारतीय बाजार में अपनी Strom सीरीज के विस्तार का ऐलान कर दिया है। इसके तहत Lava Storm Play और Lava Storm Lite 5G स्मार्टफोन आने वाले हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि दोनों ही स्मार्टफोन में दमदार स्पेसिफिकेशन बजट रेंज में दिए जाएंगे। यानी कि इंडियन यूजर्स को एक बार फिर कम कीमत में दमदार 5G मोबाइल इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। आइए, आगे आपको फोंस से जुड़ी जानकारी विस्तार से बताते हैं।
Lava Storm Play और Lava Storm Lite 5G की डिटेल्स
- लावा ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि जल्द ही इंडियन मार्केट में Lava Storm Play और Lava Storm Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि अभी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन ब्रांड ने कुछ अहम स्पेसिफिकेशन कंफर्म कर दिए हैं।
- ब्रांड ने शेयर किया है कि Lava Storm Play स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट की पेशकश होगी। यह प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7025 का सक्सेसर है। जो की कम बजट में 5G तकनीक के उपयोग और दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
- यह भी कंफर्म हुआ है कि मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाने के लिए कंपनी द्वारा LPDDR5 RAM और UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज तकनीक उपयोग की जाएगी।
- उम्मीद है कि लावा द्वारा आने वाले दिनों में फोंस के बारे में और भी जानकारी सामने आ सकती है।
- Lava Storm Play और Storm Lite दोनों ही स्मार्टफोन Amazon.in और Lava की आधिकारिक ई-स्टोर वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इनकी बिक्री इस महीने के अंत में लॉन्च के बाद शुरू होगी।
Lava Storm Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
आपको बता दें कि Lava Storm Lite 5G स्मार्टफोन को लेकर पहले भी लीक डिटेल सामने आ चुकी हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।
- डिस्प्ले: पूर्व लीक रिपोर्ट के अनुसार Lava Storm Lite 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच का बड़ा एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलने के बात सामने आई थी। इस पर ग्राहकों को 120Hz रिफ्रेश रेट दिए जाने की संभावना है।
- स्टोरेज और रैम: जहां फिलहाल स्टोरेज और रैम तकनीक के बारे में बता दिया गया है लीक में कहा गया था कि Lava Storm Lite 5G 6GB रैम +128 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता है।
बताते चलें कि Storm Lite 5G फोन की कीमत की बात करें तो पूर्व लीक के अनुसार डिवाइस को 10, 000 रुपये से कम में उतारा जा सकता है।












