
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपनी लोकप्रिय Yuva Smart सीरीज का विस्तार कर दिया है। इसके तहत नया स्मार्टफोन Lava Yuva Smart 2 भारत में लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे खासतौर पर पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स को देखते हुए बनाया है। यह प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स के साथ सिर्फ 6,099 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। आइए, आगे सभी स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।
Lava Yuva Smart 2 फोन में 17.13cm (6.75-इंच) HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट मिल जाएगा। इससे स्क्रॉलिंग, ब्राउजजिंग और वीडियो प्लेबैक स्मूद अनुभव मिल सकता है। इसके अलावा इसमें प्रीमियम ग्लास बैक और स्टाइलिश कैमरा पैनल दिया गया है जिससे फोन आकर्षक लुक में दिख रहा है। परफॉरमेंस की बात करें तो Yuva Smart 2 में UNISOC SC9863a ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3GB RAM + 3GB वर्चुअल RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए Lava Yuva Smart 2 में 13MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है। जिससे आप डे-लाइट और इंडोर दोनों ही कंडीशन्स में क्लियर और डिटेल्ड इमेज ले सकते हैं। कैमरा सिस्टम में पोर्ट्रेट, पैनोरमा, HDR, ब्यूटी मोड, नाइट मोड, टाइम लैप्स और स्लो मोशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा है।
बैटरी के मामले में फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है। जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम हो सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट और 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। Lava Yuva Smart 2 फोन Android 15 Go Edition पर काम करता है और इसमें बिलकुल क्लीन वर्जन मिलेगा। जिसमें ब्लोटवेयर-फ्री अनुभव मिल सकता है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
Lava ने इस फोन के साथ घर पर ही फ्री सर्विस की सुविधा भी प्रदान करने का ऐलान किया है। यानी ग्राहकों को किसी भी समस्या के लिए घर बैठे सर्विस सपोर्ट मिल जाएगा। इसके अलावा कंपनी के रिटेल आउटलेट्स पर भी कस्टमर सपोर्ट उपलब्ध होगा।
Lava Yuva Smart 2 को भारत में सिर्फ 6,099 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन कंपनी के सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसे दो कलर ऑप्शंस Crystal Gold और Crystal Blue में खरीदा जा सकता है। इस प्राइस सेगमेंट में Lava Yuva Smart 2 का मुकाबला Itel A90, Infinix Smart 10 और realme Narzo N55 जैसे बजट मोबाइल्स से हो सकता है, लेकिन क्लीन एंड्राइड अनुभव और फ्री सर्विस की सुविधा इसे थोड़ा आगे रख सकती है।
यदि आप 7,000 रुपये से कम बजट में एंट्री लेवल अनुभव चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और क्लीन ओएस मिले तो Lava Yuva Smart 2 अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, अगर आपको और बेहतर परफॉरमेंस चाहिए तो अन्य विकल्प भी देखे जा सकते हैं।










