बाप रे! LED TV में हुआ बम की तरह धमाका, 16 वर्षीय टीनएजर की हुई मौत

Ghaziabad News: अभी तक स्मार्टफोन में आग लगने या फटने की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब स्मार्ट टीवी (Smart TV) में भी आग लगने की घटना सामने आने लगी है। दरअसल, UP के Ghaziabad में एक एलईडी स्मार्ट टीवी (LED Smart TV) में धमाके की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस धमाके में 16 साल के एक लड़के (16-year-old teenager) की मौत हो गई है और चार अन्य लोग घायल हुए। वहीं, टीवी में हुआ धमाका इतना तेज था कि घर की दीवारों में तक दरारें आ गई हैं। हालांकि, अभी टीवी ब्रांड के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
वोल्टेज के कारण हो सकता है ब्लास्ट?
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चला है, और पुलिस ने कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के हर्ष विहार में हुए इस हादसे को लेकर अधिकारियों को संदेह है कि विस्फोट घर में वोल्टेज में उतार-चढ़ाव है। इसे भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी वाले Realme Narzo 50A स्मार्टफोन में हुआ ब्लास्ट, रियलमी ने पल्ला झाड़ते हुए यूजर को बताया गलत
ईलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
रिपोर्ट्स के अनुसार परिवार के सदस्यों ने बताया है कि पीड़िता और उसका दोस्त टीवी पर फिल्म देख रहे थे, जबकि मां घर की पहली मंजिल पर काम कर रही थी, तभी धमाका हुआ। इस दौरान ओमेंद्र नाम के 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कहा जा रहा है कि लड़के के चेहरे पर एलईडी स्क्रीन से छोटे-छोटे नुकीले कण लगे थे। विस्फोट में किशोरी की मां और एक दोस्त भी घायल हो गए। आसपास के घरों में पड़ोसियों ने कहा कि उन्होंने विस्फोट से तेज आवाज सुनी तो लगा कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi फिर बना बम! Redmi 6A में हुआ ब्लास्ट, नींद में हो गई महिला की मौत
फिलहाल एलईडी टीवी के फटने का क्या कारण सामने नहीं आया है और एक एलईडी टीवी के लिए इस तरह विस्फोट होना असामान्य है। हालांकि, ऐसा पहले भी हो चुका है। इस तरह के विस्फोट के कुछ सामान्य कारणों में शॉर्ट सर्किट, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और खराब हो चुके तारों को माना जा सकता है।