सबसे ताकतवर प्रोसेसर और 16GB रैम वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, क्या बदलेगी मोबाइल गेमिंग की दुनिया

Join Us icon

लेनोवो ने अपने गेमिंग स्मार्टफोन Lenovo Legion Phone Duel को पेश कर दिया है। फोन के साइड में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और डुअल बैटरी के साथ सबसे ताकतवर प्रोससेर दिया गया है। हालांकि, लेनोवो के इस नए गेमिंग फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस डिवाइस की टक्कर Asus ROG Phone 3 से होगी जो कि लॉन्च हो चुका है। वहीं, 28 जुलाई को गेमिंग सेंट्रिक फोन नूबिया रेड मैजिक 5S को लॉन्च किया जाएगा। आइए आगे जानते हैं लेनोवो के इस गेमिंग फोन के बारे में सबकुछ।

गेमिंग के लिए खास टेक्नोलॉजी

गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो इसके लिए फोन में कॉपर ट्यूब्स के साथ डुअल लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया है। इसके अलावा फोन में रियलिस्टिक गेमिंग की सुविधा के लिए 3D मोशन सेंसर, ड्यूल x-ऐक्सिस लीनियर मोटर्स के साथ ड्यूल अल्ट्रा-सॉनिक शोल्डर कीज दिए गए हैं।

lenovo-legion-phone-duel
स्पेसिफिकेशन्स

बेहतर गेमिंग के लिए फोन में 2340×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.65 इंच का फुल एचडी+ AMOLED पैनल दिया गया है। डिसप्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। डिवाइस का स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ Soc प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 12GB/16GB रैम के साथ 256GB/512GB की स्टोरेज दी गई है।

फोन एंडरॉयड 10 पर बेस्ड ZUI (Legion OS) पर कार्य करता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 64 मेगापिक्सल+16 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि जो कि साइड पॉप-अप मेकनिजम के साथ आता है। इसकी खास बात है कि आप इससे गेमिंग के दौरान भी लैंडस्केप मोड में सेल्फी लेने के साथ ही विडियो भी शूट कर सकते हैं।

फोन को पावर देने के लिए इसमें डुअल बैटरी सपोर्ट है। फोन में 2500mAh की दो बैटरी दी गई है जो कि 90 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती हैं। कंपनी का दावा है कि यह 10 मिनट में फोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज देता है। वहीं, फोन को फुल चार्ज होने में 30 मिनट तक का समय लेगा।

कीमत और उपलब्धता

Lenovo Legion Phone Duel की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है। हालांकि, स्मार्टफोन को चीन में इस महीने के अंत में लीजन फोन प्रो के रूप में लॉन्च करने की तैयारी है। यह एशिया प्रशांत, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के “चुनिंदा बाजारों” में पेश किया जाएगा। हालांकि, यह भारत में कब और किस कीमत पर आएगा, इस पर कोई जानकारी नहीं है। लेनोवो ने पुष्टि की है कि लीजन फोन 12 जीबी और 16 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इसके अलावा, फोन ब्लेज़िंग ब्लू और प्रतिशोध लाल रंग विकल्पों में आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here