
इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी ने हाल ही में अपना अपकमिंग डिवाइस को टीज किया था, जिसमें एक नहीं बल्कि तीन स्क्रीन दिखाई दीं थीं। यह फोन IFA 2019 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश किया जाएगा। वहीं, इस इवेंट में कंपनी LG V60 ThinQ को भी पेश कर सकती है। इसके अलावा अब सामने आई जानकारी के अनुसार एलजी इस टेक इवेंट में LG G8X ThinQ नाम के फोन को भी पेश कर सकती है।
IFA 2019 का आयोजन इस साल सिंतबर में बर्लिन में किया जाएगा। एलजी ने यहां अपने इवेंट को आयोजित करने की घोषणा पहले ही कर दी थी। इवेंट 6 सितंबर को होगा। हालांकि, कंपनी द्वारा इस इवेंट में लॉन्च किए जाने वाले डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इसे भी पढ़ें: LG भी लाया K20 स्मार्टफोन, जानें Redmi K20 से कितना है अलग
डच वेबसाइट एंडरॉयड वर्ल्ड के अनुसार एलजी अगले महीने G8X ThinQ को पेश करने वाली है। इस फोन को कंपनी कम से कम तीन यूरोपियन मार्केट में पेश कर सकती है। LG G8X ThinQ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, साउथ कोरिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी पहली बार अपने फोन के ‘X’ वर्जन को पेश करेगी।
बता दें कि हाल ही में एलजी ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपने नए फोन LG K20 लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया था जो कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन उपलब्ध कराता है। एलजी के20 को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 480 x 960 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। LG K20 एंडरॉयड 9 पाई के साथ एंडरॉयड गो एडिशन पर पेश किया गया है जो इसे कम रैम होने के बावजूद ही स्मूथ व लैग फ्री प्रोसेसिंग में मदद करता है। यह फोन 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉडकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: 6 सितंबर को लॉन्च होगा LG का 3 डिसप्ले वाला फोल्डेबल फोन, कंपनी ने शेयर की वीडियो
LG K20 को कंपनी द्वारा 1जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LG K20 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।



















