5,000mAh बैटरी और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आया LG V60 ThinQ 5G

टेक ब्रैंड LG की ओर से हाल ही में नए मिड रेंज स्मार्टफोन LG Q51 लॉन्च किया गया था। वहीं, अब कंपनी ने अपने 5G स्मार्टफोन LG V60 ThinQ को पेश कर दिया है। इस डिवाइस की लीक खबरें काफी समय से सामने आ रही थीं, जिनपर अब विराम लग गया है। ऑफिशियल तौर पर पेश किए गए LG V60 ThinQ 5G की कीमत से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया गया है।
कंपनी ने LG V60 ThinQ 5G को ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसके अलावा एलजी ने डुअल स्क्रीन एक्सेसरीज को भी पेश किया है। कंपनी ने अपने फोन की तरह ही इस एक्सेसरीज की कीमत व सेल का खुलासा नहीं किया है। इसे भी पढ़ें: 4000एमएएच बैटरी और ट्रिपर रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ LG Q51, गिरने पर नहीं टूटेगा यह दमदार फोन
कंपनी ने एलजी वी60 थिंक 5जी में 6.8-इंच एफएचडी+ OLED पैनल दिया गया है, जिसका स्क्रीन रेश्यो 20.5:9 है। वहीं, डिवाइस में वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है जो कि हम V50S में देख चुके हैं। इसके अलावा फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। इतना ही नहीं हैंडसेट में फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865 Soc का इस्तेमाल किया गया है।
LG V60 ThinQ 5G में 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB की स्टोरेज दी गई है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में रियर पर 64MP कैमरा और 13MP सुपर वाइड कैमरा मौजूद है। इसके अलावा डिवाइस में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 10MP स्टैंडर्ड कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: LG M319010 और L455DL फोन को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन
एलजी का यह नया फोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ क्विक चार्ज 4+ और यरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। V60 भी नई वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी मानक के समर्थन के साथ आता है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10 पर आधारित है जो कि गूगल का फिलहाल सबसे नया ऑपरेटिंग सिस्टम है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में वाई-फाई 802.11 ए, बी, जी, एन, एसी, एक्सल / ब्लूटूथ 5.1 / एनएफसी / यूएसबी टाइप-सी (यूएसबी 3.1 कम्पैटिबल) सपोर्ट है।
अगर बात करें एलजी डुअल स्क्रीन एक्सेसरीज की तो इसमें 6.8-इंच की FHD + P-OLED फुल विजन (2,460 x 1,080 / 395ppi) डिसप्ले दी गई है। कवर की डिसप्ले 2.1-इंच Mono है, जिसका साज 175.9 x 86 x 14.9mm है। इसके अलावा इस कवर में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट है।