रोटेटिंग स्क्रीन और अनोखे डिजाइन वाला नॉन चीनी फोन LG Wing हुआ लॉन्च, जानें क्या है खूबियां

Join Us icon

इंडिया में मौजूद अनोखे डिजाइन वाले फोन्स की लिस्ट में आज एक नया नाम एड हो गया है। दरअसल, एलजी मोबाइल कंपनी ने इंडिया में अपने अनूठे डिजाइन वाले फोन LG Wing से आज पर्दा उठा दिया है। इंडिया से पहले इस डुअल डिसप्ले वाले शानदार फोन को पिछले महीने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश किया जा चुका है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में कमियाब होने के बाद अब यह फोन इंडिया में आया है। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन को साल 2020 के सबसे अनोखे डिज़ाइन किए गए स्मार्टफोन के रूप में देखा जा रहा है।

अनूठा डिजाइन

फोन के अनूठे डिजाइन बात करें तो इस फोन में एक हिंज दिया गया है जो हाइड्रॉलिक डैमपर के साथ डुअल स्प्रिंग और डुअल लॉक को इस्तेमाल कर मेन स्क्रीन पर रेटेट करने में मदद करता है। कंपनी ने प्राइमरी स्क्रीन के रियर हिस्से पर थर्मोप्लास्टिक पॉलीऑक्सीमिथलीन का यूज किया है। यूजर प्राइमरी स्क्रीन पर वीडियो देखने के साथ सेकेंडरी स्क्रीन पर कुछ और काम कर सकते हैं। LG Wing स्मार्टफोन ग्रिप लॉक के साथ आता है जिसे एक बार इनेबल करने पर सेकेंडरी स्क्रीन ग्रिप का काम करेगी। इस अनोखे डुअल डिसप्ले वाले फोन का डिजाइन दूसरे फोन्स से काफी अलग है। इसे भी पढ़ें: 5 कैमरे के साथ नॉन-चाइनीज LG Q52 हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां
dual screen phone lg wing to launch in india on 28 october

डुअल डिसप्ले

डिसप्ले की बात करें तो LG Wing की प्राइमरी स्क्रीन 6.8 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,460 पिक्सल) पी-ओलेड फुलविज़न है। इसके अलावा सेकेंडरी स्क्रीन 3.9 इंच की है। यह फुल-एचडी+ (1,080×1,240 पिक्सल) जी-ओलेड पैनल है। वहीं, प्राइमरी स्क्रीन 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है।

धांसू कैमरा

स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।अपर्चर एफ/ 1.8 के साथ प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। वहीं, अपर्चर एफ/ 1.9 के साथ सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का और 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसमें हेक्सा मोशन स्टेबलाइज़र है। LG Wing में गिंबल मोशन कैमरा फीचर भी मिलता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलजी विंग में अपर्चर एफ/ 1.9 के साथ 32 मेगापिक्सल का सेंसर है।

lg-wing-phone-launched

हार्डवेयर

एलजी विंग में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही बेहतर ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 620 GPU दिया गया है। वहीं, फोन में 8GB रैम के साथ 128 जीबी व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: LG K92 गूगल पर हुआ लिस्ट, स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट के साथ जल्द होगा लॉन्च

बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन में पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0+ 25 वाट फास्ट चार्जिंग और 10 वाट वायरलेस चार्जिंग सपॉर्ट करती है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए डिवाइस में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं।

dual screen phone lg wing to launch in india on 28 october

LG Wing की कीमत और उपलब्घता

LG Wing को कंपनी ने 69,990 रुपए की कीमत का में पेश किया है। वहीं, अगर बात करें उपलब्धता की तो फोन 9 नंवबर से सेल के लिए इंडियन मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहक फोन को ऑरोरा ग्रे और इल्यूज़न स्काई कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here