
दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी काफी समय से अपने नए फोन्स को पेश कर ग्राहकों को नए-नए ऑप्शन उपलब्ध करा रही है। वहीं, अब कंपनी ने अपनी Q-सीरीज के अंदर नया मिड रेंज स्मार्टफोन पेश कर दिया है, जिसका नाम LG Q52 है। कंपनी इस नए फोन बहाने स्मार्टफोन मार्केट में अपनी खोई हुई पोजिशन को पाने की तैयारी में है। मिड-रेंज मार्केट में अभी चाइनीज कंपनियों का बोल-बाला है। वहीं, बीते कुछ समय से एलजी स्मार्टफोन सेगमेंट से काफी पिछड़ गई है। 5 कैमरों वाला इस फोन में कई लेटेस्ट टेक्नॉलजी दी गई हैं। आइए आगे जानते इनके बारे में सबकुछ।
डिजाइन
फोन को पंच-होल डिसप्ले के साथ पेश किया है। इससे फोन के तीनों किनारे कम बेजल वाले हैं। वहीं, नीचो की ओर एख मोटा चिन पार्ट दिखाई देता है। वहीं, फोन के लेफ्ट साइट वॉल्यूम रॉकर बटन देखने को मिलेगा। साथ ही राइट की ओर कंपनी ने साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर प्लेस किया है। अगर बात करें रियर डिजाइन की तो इसमें स्वायर शेप में क्वाड कैमरा सेटअ प्लेस है, जिसमें चार सेंसर के साथ नीचे की ओर एक एलईडी फ्लैश लाइट भी है। इसे भी पढ़ें: दो डिसप्ले वाला LG का यह अनूठा फोन आ रहा है इंडिया, 28 अक्टूबर को होगा लॉन्च

दमदार कैमरा
LG Q52 के कैमरे की बात करें तो इसमें रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का वाइड लेंस, 2 एमपी का डेप्थ सेंसर और 2 एमपी का मैक्रो लेंस सेटअप दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा मौजूद है।
स्पेसिफिकेशन्स
LG Q52 की स्पेसिफिकेशंस की बात करें इसमें 6.6 इंच पंच होल डिसप्ले दिया गया है। वहीं, इस फोन में MT6765 Helio P35 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: LG K92 गूगल पर हुआ लिस्ट, स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट के साथ जल्द होगा लॉन्च
कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, वाईफआई सपोर्ट और फोन एंडरॉयड 10 पर बेस्ड है। LG Q52 में 4,000mAh की बैटरी लगी है जो कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। आपको बता दें कि एलजी का यह स्मार्टफोन फिलहाल साउथ कोरिया में ही लॉन्च हुआ है और जल्द ही इसके ग्लोबल लॉन्च की घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा डिवाइस को वाइट और रेड कलर में मार्केट में उतारा गया है।
कीमत
LG Q52 की कीमत 290 डॉलर (21,000 रुपए) है। फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा डिवाइस को वाइट और रेड कलर में मार्केट में उतारा गया है।























