
Micromax के बारे में कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि कंपनी अपने लो बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो Micromax In 2c नाम के साथ इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यह एक सस्ता स्मार्टफोन होगा जो Realme और Redmi समेत OPPO तथा Vivo जैसे ब्रांड्स को चुनौती देने का प्रयास करेगा। कंपनी ने हालांकि अभी अपने इस मोबाइल फोन को पर्दे में ही रखा है लेकिन एक नए लीक में कंपनी की माइक्रोमैक्स की घोषणा से पहले ही माइक्रोमैक्स इन 2सी की लॉन्च डिटेल्स सामने आ गई है।
Micromax In 2c इंडिया लॉन्च को लेकर नई जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार यह माइक्रोमैक्स मोबाइल अप्रैल के अंत या फिर मई की शुरूआत में भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। यह माइक्रोमैक्स फोन बजट सेग्मेंट में ही लॉन्च होगा जिसमें UNISOC चिपसेट दिए जाने की बात कही गइ है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में Micromax In 2c भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा और इसका प्राइस 10,000 रुपये से कम होगा।
लेटेस्ट वीडियो :
Micromax IN Note 2
माइक्रोमैक्स के ही इन नोट 2 को जिक्र करें तो इस मोबाइल फोन में 6.43-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल, ब्राइटनेस 550 निट्स और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। माइक्रोमैक्स के फोन की डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन और पंच होल कटआउट के साथ पेश किया गया है। माइक्रोमैक्स का यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ। यह भी पढ़ें : 50MP ट्रिपल कैमरा और 150W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme GT Neo 3 इस दिन करेगा इंडिया में एंट्री, जानें क्या होंगे फीचर्स
कैमरा सेटअप की बात करें तो IN Note 2 स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2MP मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Micromax IN Note 2 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। वहीं सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर सपोर्ट करता है। इस माइक्रोमैक्स मोबाइल में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm जैक दिया गया है। इसके साथ ही फोन में Dual-SIM, 4G, VoLTE, 2.4GHz/5GHz WiFi, Bluetooh 5.0, और GPS का सपोर्ट दिया गया है।



















