
इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में अपना नया लो बजट मोबाइल फोन Infinix Smart 7 HD लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत सिर्फ 5,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें बड़ी स्क्रीन, XOS 12, 4G AI प्रोसेसर और 5,000mAh Battery जैसी चीजें मिलती है। आगे इनफिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।
इनफिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी का प्राइस
Infinix Smart 7 HD को भारतीय बाजार में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है जो 2जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है तथा शुरूआती सेल में इसे सिर्फ 5,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस Silk Blue, Green Apple, Ink Black और Jade White सहित चार कलर में फ्लिपकार्ट पर 4 मई से उपलब्ध होगा।
इनफिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.6″ HD+ Display
- Wave Pattern Design
Infinix Smart 7 HD स्मार्टफोन को वेव पैटर्न डिजाईन पर पेश किया गया है। इस फोन में 6.6 इंच की बड़ी एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल पर बनी है। यह स्क्रीन 500निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले तीन ओर से जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है।
- Android Go
- 2GB Virtual RAM
यह नया फोन एंड्रॉयड 12 ‘गो’ एडिशन पर लॉन्च किया गया है जो एक्सओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। एंड्रॉयड गो होने के चलते इसमें गूूगल गो ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है जो कम रैम पर भी स्मूथ रन करती है। Infinix Smart 7 HD में 2जीबी रैम दी गई है जो 2जीबी वचुर्अल रैम के साथ मिलकर फोन को 4जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है।
- 8MP + 5MP Camera
- 5,000mAh Battery
फोटोग्राफी के लिए Infinix Smart 7 HD के बैक पैनल पर जहां 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी मिलती है तथा सिक्योरिटी के लिए इसमें रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।











