
91मोबाइल्स ने हाल ही में रियलमी की आगामी ‘नारज़ो’ सीरीज़ की एक्सक्लूसिव जानकारी देते हुए Realme Narzo 50A स्मार्टफोन के प्रैस रेंडर शेयर किए थे। इन फोटोज़ में नारज़ो 50एस स्मार्टफोन को सभी एंगल से देखा जा सकता है जिसके लॉन्च से पहले ही रियलमी नारज़ो 50ए की लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया है। वहीं अब Narzo 50A के बाद Realme Narzo 50i की भी अहम डिटेल्स सामने आ गई है जिसमें इस सस्ते लो बजट फोन की रैम व स्टोरेज का भी खुलासा हुआ है।
Realme Narzo 50i Price In India
रियलमी नारज़ो 50आई की जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा सामने आई है। मुकुल का दावा है कि रियलमी कंपनी जल्द ही इंडिया में अपनी नारज़ो 50 सीरीज़ के तहत नारज़ो 50आई स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी। लीक हुई डिटेल्स से यह भी साफ हो गया है कि नारज़ो 50आई इस सीरीज़ का बेहद ही सस्ता स्मार्टफोन होगा और स्पेसिफिकेशन्स देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इंडियन मार्केट में इस फोन का प्राइस 7,000 रुपये के करीब देखने को मिल सकता है। बहरहाल फोन की इस कीमत की दावेदारी अभी तक पुख्ता रूप से नहीं की गई है और इसे महज़ एक अनुमान ही माना जा रहा है।
Realme Narzo 50i की स्पेसिफिकेशन्स
टिपस्टर के अनुसार रियलमी नारज़ो 50आई स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 2GB RAM के साथ ही 32GB Storage दिए जाने की बात कही गई है। वहीं लीक की मानें तो Realme Narzo 50i के बड़े मॉडल में 4GB RAM और 64GB Storage देखने को मिल सकती है। मुकुल के ट्वीट में दावा किया गया है कि यह मोबाइल फोन इंडियन मार्केट में Mint Green और Carbon Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Realme Narzo 50A की स्पेसिफिकेशन्स
इसी सीरीज़ के रियलमी नारज़ो 50ए स्मार्टफोन की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स और डिटेल्स के अनुसार यह मोबाइल फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Narzo 50A को 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। चर्चा है कि रियलमी नारज़ो 50ए स्मार्टफोन में मौजूदा Realme Narzo 30A स्मार्टफोन की ही तरह 6,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।






















