6.88 इंच बड़ी स्क्रीन, 50MP कैमरा और 5160mAh बैटरी के साथ लो बजट स्मार्टफोन POCO C75 होने वाला है लॉन्च!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/03/POCO-C61with-up-to-12-GB-RAM-5000mAh-battery-launched-in-India-know-full-details.jpg

Xiaomi सब-ब्रांड के रूप में मार्केट में आया POCO बेहद जल्द अपने पोर्टफोलियो में विस्तार करने वाला है। जानकारी सामने आई है कि कंपनी अपनी ‘सी’ सीरीज में नया मोबाइल फोन जोड़ने की तैयारी में है जिसे POCO C75 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। पोको सी75 एक लो बजट स्मार्टफोन हो सकता है जिसकी इमेज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक में सामने आ गए हैं।

POCO C75 की इमेज (लीक)

लीक्ड फोटो में पोको सी75 स्मार्टफोन को तीन कलर्स में दिखाया गया है। यह मोबाइल बाजार में ब्लैक (black), गोल्ड (gold) और हरा (green) रंग में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। बताते चलें कि बैक पैनल पर दिए गए सर्किलनुमा कैमरा सेटअप में सिर्फ दो सेंसर ही मिलेंगे।

POCO C75 की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले : पोको सी75 स्मार्टफोन को 6.88-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह HD+ रेजोल्यूशन वाली LCD डिस्प्ले होगी जो ‘यू’ शेप वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन पर बनी होगी। फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

प्रोसेसर : सामने आए लीक के अनुसार पोको सी75 स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस 12 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने 8-कोर प्रोसेसर में दो 2GHz Cortex-A75 कोर तथा छह 1.8GHz Cortex-A55 शामिल हैं।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए POCO C75 में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50MP मेन कैमरा सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ सेकेंडरी 0.08MP auxiliary lens मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस पोको स्मार्टफोन में 13MP front कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है।

मेमोरी : POCO C75 को दो मेमोरी वेरिएंट्स में बाजार में उतारा जा सकता है। प्राप्त जानकारी अनुसार इसका बेस मॉडल 6GB RAM के साथ 128GB Storage सपोर्ट करेगा तथा बड़े वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 256GB Storage दी जा सकती है। बता दें कि बीते दिनों बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी फोन का 8जीबी वेरिएंट लिस्ट हो चुका है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए पोको सी75 स्मार्टफोन में 5,160mAh battery दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के मोबाइल को 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

अन्य फीचर्स : लीक के सामने आई अन्य डिटेल्स की बात करें तो पोको सी75 में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ NFC का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक तथा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलेगा।