सस्ते स्मार्टफोन ला रही है पोको! POCO C81 series इंडिया लॉन्च हुआ अनाउंस

Join Us icon

एक ओर जहां मोबाइल फोन महंगे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर टेक ब्रांड पोको इंडिया में अपना नया और सस्ता स्मार्टफोन लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से POCO C81 series भारत में लॉन्च की जाने वाली है। ब्रांड द्वारा इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को टीज़ कर दिया गया है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर अपकमिंग फोन की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है।

पोको सी81 सीरीज इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी की ओर से हालांकि इस सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन, हमारा अनुमान है कि ब्रांड द्वारा दो नए मोबाइल लाए जा सकते हैं। ये अपकमिंग फोन इंडिया में POCO C81 4G और POCO C81 Pro 5G नाम से लॉन्च हो सकते हैं। बताते चलें कि ये पोको फोन रेडमी स्मार्टफोंस की कॉपी हो सकते हैं। पोको सी81 प्रो जहां Redmi A7 Pro का रिब्रांडिड वर्जन हो सकता है वहीं, पोको सी81 को रेडमी ए7 के रिब्रांड के तौर पर लाया जा सकता है।

गौरतलब है कि Redmi A7 Pro 5G फोन तो इंडिया में लॉन्च हो चुका है लेकिन Redmi A7 को कंपनी अभी नहीं लेकर आई है। यह नया रेडमी ए7 21 अप्रैल को भारतीय बाजार में लाया जा रहा है और आशा है कि अपकमिंग POCO C81 इसी मोबाइल का ‘पोको’ वर्जन होगा। वहीं हो सकता है कि पोको कंपनी POCO C81 4G और POCO C81 Pro 5G को एक साथ लॉन्च ना करके, अलग-अलग तारीख पर लेकर आए। बहरहाल अभी कंपनी द्वारा लॉन्च डेट अनाउंस किए जाने का इंतजार हो रहा है, जिसकी जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi A7 Pro 5G फोन Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यानी POCO C81 Pro 5G फोन को भी इसी चिपसेट पर लाया जा सकता है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस सस्ते 5जी फोन में माली जी57 जीपीयू लगाया जा सकता है।

Redmi A7 Pro

POCO C81 Pro 5G फोन में रेडमी ए7 प्रो की ही तरह 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 800nits पीक ब्राteइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन स्क्रीन Low Blue Light व Flicker-Free सर्टिफाइड है जिसके चलते ज्यादा देर तक फोन चलाने पर भी आंखों को कम नुकसान पहुंचता है।

पोको सी81 प्रो 5जी फोन 6300एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। रेडमी ए7 प्रो 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया था और पोको फोन में भी यही मिल सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। अपकमिंग पोको 5जी फोन में 7.5W Reverse वायर्ड चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी ए7 प्रो स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया है। उम्मीद कर सकते हैं कि अपकमिंग POCO C81 Pro 5G फोन में भी यही कैमरा सेटअप मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here