
रिलांयस डिजिटल पिछले माह विंड 7आई स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। मध्यम रेंज के इस फोन को कंपनी ने मैटल फ्रेम पर पेश किया है जो 5,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध है। वहीं कंपनी ने आज इसका अडवांस संस्करण पेश किया है। रिलायंस डिजिटल ने लाइफ 7एस स्मार्टफोन को पेश किया है। हालांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी है लेकिन जियो की साइट पर इसे लिस्ट कर दिया गया है। लाइफ विंड 7एस की कीमत 5,699 रुपये है और
जियो की साईट पर अब लाइफ स्मार्टफोन और हॉटस्पॉट डिवाइस
फोन के लुक की बात करें तो इसकी बॉडी पॉलिकार्बोनेट की बनी है और इसमें 5-इंच की आईपीएस स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी (1280×720 पिक्सल) है। इसे क्वलकॉम के स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.13गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसे साथ ही एड्रीनो 304 जीपीयू दिया गया है।
डुअल सिम फोन लॉन्च की तैयारी में है एप्पल
फोनरडार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लाइफ विंड 7एस स्मार्टफोन में 2जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है। फोन मे 2,250 एमएएच की बैटरी दी गई है।
विंड 7एस में फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। दोहरा सिम आधातिर इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी वाईफाई और 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा।


















