Lyne ने लॉन्च किए नए ऑडियो प्रोडक्ट्स, 60 घंटे तक की बैटरी वाले नेकबैंड की कीमत 699 रुपये

Lyne Originals ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रोडक्ट रेंज लॉन्च कर दी है। इसमें King, Support और Mission Series के तहत तीन नए ऑडियो प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। इनमें CoolPods 20 Pro और CoolPods 22 Pro वायरलेस ईयरबड्स के अलावा Rover 26 Pro वायरलेस नेकबैंड शामिल है। इसके साथ ही कंपनी ने Boost Series के तहत Piston 22 कार चार्जर भी लॉन्च किया है। नए प्रोडक्ट्स की कीमत 399 रुपये से शुरू होकर 1,049 रुपये तक है। आइए, आगे सभी के फीचर्स और कीमत जानते हैं।
Lyne CoolPods 20 Pro
King Series का CoolPods 20 Pro 1,049 रुपये का है। इसमें यूजर्स को 30 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। कॉलिंग के लिए इसमें 4-माइक्रोफोन ENC तकनीक दी गई है। जो आसपास के शोर को कम करके क्लियर कॉलिंग एक्सपीरियंस देने में मदद करती है।
ईयरबड्स में V6.0 वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें लो-लेटेंसी मोड मिलता है। जिससे गेमिंग और वीडियो कंटेंट के दौरान रिस्पॉन्स बेहतर रखने में मदद मिलती है। CoolPods 20 Pro में 32dB ANC के साथ ENC तकनीक भी दी गई है। जिससे आसपास के शोर को कम किया जा सकता है।
Lyne CoolPods 22 Pro
Support Series के तहत कंपनी ने CoolPods 22 Pro लॉन्च किए हैं। इसकी कीमत सिर्फ 399 रुपये है। जिससे यह नई रेंज का सबसे किफायती मॉडल है। इसमें 20 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है।
CoolPods 22 Pro में मोबाइल गेमिंग के लिए डेडिकेटेड गेम मोड है। जो लो-लेटेंसी परफॉरमेंस उपलब्ध कराता है। यह तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे म्यूजिक सुनने, कॉलिंग और गेमिंग के लिए लिया जा सकता है।
Lyne Rover 26 Pro
Mission Series का Rover 26 Pro वायरलेस नेकबैंड है। जिसकी कीमत सिर्फ 699 रुपये है। इसमें 60 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। नेकबैंड में नॉइज रिडक्शन तकनीक दी गई है। जिससे म्यूजिक और कॉलिंग के दौरान बेहतर ऑडियो अनुभव मिलेगा।
Rover 26 Pro में गेम मोड के अलावा वॉयस चेंजिंग फीचर भी दिया गया है। इसमें वाइब्रेशन आधारित रिमाइंडर फीचर भी मिलता है। नेकबैंड में मैग्नेटिक स्विच डिजाइन दिया गया है। यूजर्स ईयरबड्स को आपस में मैग्नेटिक तरीके से जोड़कर बंद कर सकते हैं।
699 रुपये का Piston 22 कार चार्जर
ऑडियो प्रोडक्ट्स के अलावा Lyne Originals ने Boost Series के तहत Piston 22 कार चार्जर भी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 699 रुपये है। यह PD 35W और QC 35W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ 68 सेंटीमीटर लंबी स्मार्ट चार्जिंग Type-C केबल दी गई है। जिससे कार में सफर के दौरान स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Lyne Originals के CoolPods 20 Pro की कीमत 1,049 रुपये, CoolPods 22 Pro की कीमत 399 रुपये और Rover 26 Pro की कीमत 699 रुपये है। वहीं, Piston 22 कार चार्जर को 699 रुपये में लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार ये सभी नए प्रोडक्ट्स भारत के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स के जरिए सेल होंगे। आगे भी और टेक न्यूज अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।