
Online Shopping fraud व धोखाधड़ी की खबरें अक्सर सामने आती है। बीते दिनों चली सेल में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जहां स्मार्टफोन, लैपटॉप व अन्य महंगे आईटम Flipkart और Amazon जैसी ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स पर खरीदे गए लेकिन बदले में उन्हें साबुन, ईंट व अन्य कबाड़ा डिलीवर कर दिया गया। गलत सामान डिलीवर करने का अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है लेकिन यह थोड़ा डिफरेंट व दिलचस्प है। खबर है कि फ्लिपकार्ट ने गलती से एक शख्स को Apple iPhone 14 डिलीवर कर दिया है। जो भी यह बात सुन रहा है, मिर्जापुर वाले गुड्डू भैया की तरह यही कह रहा है, ‘ज़िंदगी हो तो ऐसी हो, वर्ना..!’
आशीष हेगड़े नाम के एक व्यक्ति ने इस मामले को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। ट्वीट में आशीष ने अपने एक फॉलोवर के साथ ऐसा वाकया होने का दावा किया है। ट्वीट में फ्लिपकार्ट ऑर्डर डिटेल्स के साथ ही डिलीवर किए गए आईफोन 14 बॉक्स की फोटो भी शेयर की गई है। चलिए इस पूरे मामले की जानकारी आपको देते हैं।
गलती से मिल गया आईफोन 14
प्राप्त जानकारी अनुसार एक शख्स ने शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से Apple iPhone 13 खरीदा था। यह Blue कलर वाला 128GB Storage मॉडल था जिसके लिए व्यक्ति ने 49,019 रुपये की कीमत भी चुका दी थी। यह ऑर्डर बीती 22 सितंबर को किया गया था। आईफोन 13 खरीदे जाने के बाद शख्स बड़ा खुश था और अपने नए एप्पल मोबाइल का इंतजार कर था। इस खुशी की बड़ी वजह यह भी थी कि iPhone 13 50 हजार से भी कम में मिला था।
फ्लिपकार्ट के मन में शायद कुछ ओर ही चल रहा था। तय तारीख पर नया आईफोन डिलीवर कर दिया गया। जब शख्स ने अपने एप्पल फोन के बॉक्स को खोलकर देखा तो उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं था। उस बॉक्स में आईफोन तो था लेकिन वह iPhone 13 नहीं बल्कि उसकी जगह पर iPhone 14 था। हो सकता है कि कुछ लोगों को यह बहुत बड़ी बात न लग रही हो लेकिन दो शब्दों में बता दें कि आईफोन 13 के लिए 49,019 रुपये चुकाए गए थे और वहीं आईफोन 14 प्राइस 79,900 रुपये है। यानी 30,000 रुपये का बड़ा फर्क। यह भी पढ़ें: 54,999 रुपये वाले OnePlus 10T 5G फोन के बॉक्स में मिला बर्तन धोने का साबुन! लिखा हुआ था 10g Extra
iPhone 14 Price in India
49,019 रुपये वाले Apple iPhone 13 की जगह पर उस व्यक्ति को 79,900 रुपये वाला Apple iPhone 14 डिलीवर कर दिया गया है और उसे सीधे 30 हजार रुपये का फायदा हुआ है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मौजूद आईफोन 14 की कीमत की बात करें तो इस एप्पल फोन का सबसे छोटा मॉडल 79,900 रुपये में बिक रहा है जिसमें 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसी तरह iPhone 14 256GB मॉडल फ्लिपकार्ट पर 89,900 रुपये में बिक रहा है तथा इस शॉपिंग साइट पर सबसे बड़े मॉडल iPhone 14 256GB Price 1,09,900 रुपये है।













