बिना एक्सट्रा पैसा खर्च कर ऑनलाइन देखें Mimi, कॉमेडी प्लस इमोशन का है तड़का

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/07/Mimi-1.jpeg

कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म मिमी नेटफ्लिक्स और जियोसिनेमा पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होने वाली थी; हालांकि, कृति के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 27 जुलाई को शाम 06:30 बजे से ओटीटी प्लेटफार्मों पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू हो गई थी। Mimi एक सरोगेसी ड्रामा है जो एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती। यह फिल्म मराठी फिल्म माला आई व्हायची की रीमेक है। वहीं, अगर आप इस वीकएंड पर यह फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको आगे यह बताने वाले हैं कि कैसे आप भारत में मिमी की पूरी फिल्म मुफ्त में ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं।

मिमी रिलीज की तारीख

जैसा कि ऊपर बताया गया है, मिमी अब भारत में देखने के लिए उपलब्ध है। नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा के पास देश में फिल्म को स्ट्रीम करने का विशेष अधिकार है। वहीं, यह दोनों सदस्यता-आधारित सेवाएं हैं। नेटफ्लिक्स के प्लान 199 रुपए से शुरू होती हैं और JioCinema Jio उपयोगकर्ताओं के लिए फ्री है। मिमी सहित, जिओ सिनेमा का कंटेंट ऑनलाइन देखने के लिए आपके पास एक वैध जियो नंबर होना चाहिए।

गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

भारत में मिमी फिल्म मुफ्त में ऑनलाइन कैसे देखें

नेटफ्लिक्स पर मिमी को मुफ्त में कैसे देखें

अगर आप जियो पोस्टपेड प्लस, वीआई पोस्टपेड, जियो फाइबर ग्राहक हैं, तो आप मिमी को नेटफ्लिक्स पर मुफ्त में देख सकते हैं। ये सभी सेवाएं स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की मुफ्त सदस्यता प्रदान करती हैं।

इन Jio Fiber प्लान में फ्री में देख सकेंगे Netflix

Jio यूजर्स इन प्लान में फ्री में देख सकेंगे Netflix

Vi पोस्टपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया उर्फ वीआई के 1,099 रुपये के पोस्टपेड प्लान के साथ फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन उपलब्ध है। यह प्लान आपको 499 रुपये के नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन देता है जो कि मोबाइल प्लान से बेहतर है क्योंकि आप लैपटॉप और टीवी पर भी शो और फिल्में स्ट्रीम कर सकते हैं। वीआई प्लान में अमेज़ॅन प्राइम और ज़ी5 प्रीमियम की एक साल की सदस्यता भी मिलती है।