दिल्ली में मोबाइल सेवा हुई बंद, कॉल, मैसेज और इंटरनेट पर लगी रोक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/10/jio-net-not-working.jpg

कश्मीर घाटी में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा मोबाइल सेवा बंद कर देना एक आम बात हो चुकी है। अक्सर हम और आप सुनते हैं कि टेलीकॉम कंपनियां अपनी कॉलिंग सेवा के साथ इंटरनेट सेवा को बंद कर देती हैं। लेकिन, कुछ इसी समस्या का सामने अब देश की राजधानी दिल्ली के मोबाइल यूजर्स को करना पड़ रहा है। दरअसल, एयरटेल ने दिल्ली में अपनी सभी तरह की सर्विस को स्थाई रूप से बंद कर दिया है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स की माने तो वोडाफोन ने भी दिल्ली के कुछ एरिया में अपनी सर्विस को बंद कर दिया है।


दिल्ली में एयरटेल द्वारा स्थाई रूप से अपनी कॉलिंग, मैसेज और डाटा सर्विस को बंद करने का सीधा संबंध नागरिकता संशोधन विधेयक को हो रहे प्रदर्शन से जोड़ा जा रहा है। एयरटेल ग्राहकों ने सर्विस न मिलने पर ट्विटर पर अपनी बात रखी। यहां एयरेटल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से उन्हें जानकारी दी जा रही है कि कुछ समय के लिए दिल्ली के कुछ एरिया में कॉलिंग, मैसेज और इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली के कुछ एरिया में एयरटेल ने अपनी सर्विस को बंद करने की बात कही है। कंपनी ने अपने ट्विट में जानकारी दी है कि सरकार के निर्देशों पर ही कंपनी ने मोबाइल सेवा को दिल्ली के कुछ एयरिट में बंद किया है। लेकिन, जल्द ही सर्विस को फिर ठीक कर दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा पहली बार हुआ है कि कंपनी ने देश की राजधानी दिल्ली में अपनी मोबाइल सेवा को बंद किया हो।

PTI की रिपोर्ट के अनुसार Reliance Jio की सर्विस भी बंद कर दी गई है जिसका ऑर्डर पुलिस ने दिया है। ऑर्डर के अनुसार दिल्ली के Mandi House, Seelampur, Jaffarbad, Mustafabad, Jamia Nagar, Shaheen Bagh और Bawana में इस सर्विस को बंद कर दी गई है।

जारी है…