
मोटोरोला आने वाले कुछ दिनों में अपनी जी-सीरीज का विस्तार कर सकता है पिछले साल कंपनी ने Moto G 5G (2023) पेश किया था। वहीं, अब Moto G 5G (2024) मोबाइल लेकर आ सकती है। बता दें कि फिलहाल स्मार्टफोन बेंच मार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ स्पॉट किया गया है। आइए, आगे आपको डिवाइस की लिस्टिंग और अन्य डिटेल विस्तार से बताते हैं।
Moto G 5G (2024) गीकबेंच लिस्टिंग
- गीकबेंच लिस्टिंग में मोटो जी 5जी (2024) के मॉडल नंबर का खुलासा नहीं हुआ है।
- फोन ने सिंगल-कोर में 842 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,692 अंक हासिल किए हैं।
- लिस्टिंग से ‘फोगो’ कोडनेम वाले मदरबोर्ड का पता चलता है। जो दो 2.02GHz प्राइमरी कोर और छह 1.80GHz अन्य कोर को दर्शाता है।
- ग्राफिक्स के लिए मोबाइल में एड्रेनो 619 जीपीयू मिलने की डिटेल दी गई है।
- इन डिटेल्स के अनुसार मोटो जी 5जी (2024) स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है।
- स्टोरेज के मामले में डिवाइस 4GB रैम के साथ देखा गया है।
- ओएस की बात करें तो यह एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड बताया गया है।
Moto G 5G (2024) रेंडर्स (लीक)
- बता दें कि Moto G 5G 2024 को लेकर माय स्मार्ट प्राइस और टिपस्टर ऑनलीक्स द्वारा एक्सक्लूसिव तौर पर इमेज और 360 डिग्री वीडियो सामने आ चूका है।
- इसमें डिवाइस फ्लैट डिस्पले पैनल और कम बेजेल्स के साथ एक बड़ी चिन में देखा गया था।
- डिस्प्ले पर पंच होल कट आउट डिजाइन और 6.5 इंच स्क्रीन मिलने की बात कही गई थी।
- डिवाइस के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ मिलने की बात समाने आई थी।
- इसके अलावा Moto G 5G (2024) का डायमेंशन 164.4 x 74.9 x 8.2mm बताया गया था।
Moto G 5G (2023) के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Moto G 5G (2023) की बात करें इसमें 6.5 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। जिस पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 1600 x 720 का पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है।
- प्रोसेसर: मोटो जी 5जी (2023) क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480+ आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ एंट्री लिया था।
- स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए फोन में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज और मेमोरी बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट मौजूद है।
- कैमरा: फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। जो 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर वाला है। वहीं, सेल्फी और वीडियो के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट लेंस दिया गया है।
- बैटरी: Moto G 5G (2023) में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी और 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।











