50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Moto G Stylus हुआ लॉन्च

मोटोरोला ने साल 2020 में मिड रेज सेगमेंट में Moto G Stylus स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने पिछले साल Moto G Stylus स्मार्टफोन का सेकेंड जेनेरेशन मॉडल को पिछले साल पेश किया। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज के तीसरी जनेरेशन Moto G Stylus 2022 को गुपचुप तरीके से यूएस (अमेरिका) की टेक मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल पेश किए गए Moto G Stylus 2021 का ही अपग्रेडेड वर्जन है। फिलहाल कंपनी ने इसे सिर्फ U.S. की मार्केट में उतारा है, जिससे यह साफ नहीं है कि इसे इंडिया में या दूसरी मार्केट में कब तक लाया जाएगा। आइए आगे आपको Moto G Stylus 2022 के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Moto G Stylus 2022 का डिजाइन
कंपनी ने Moto G Stylus 2022 को स्टाइलस पेन के साथ पेश किया है जो कि फोन के बॉटम में इन्सर्ट स्पेस पर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट स्क्रीन पर होल पंच कटआउट दिया गया है। इसके रियर में कैमरा के लिए रेक्टेंगुलर सेटअप दिया गया है। इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर को मोटोरोला लोगो के साथ फिक्स किया गया है। इसके बॉटम में चार्जिंग के लिए टाइप सी पोर्ट और हेडफोन जैक के साथ ही स्पिकर ग्रिल भी दिया गया है। वहीं राइट साइड वॉल्यूम बटन और पावर बटन्स हैं।
Moto G Stylus 2022 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की तो Moto G Stylus 2022 में 6.8-इंच का IPS LCD डिसप्ले है जो FHD+ रिज़ॉल्यूशन, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में Helio G88 दिया गया है जो कि 6GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज सपोर्ट से लैस है। मोटो जी स्टाइलस 2022 एंडरॉयड 11 ओएस पर चलता है, जिसे मोटोरोला के माई यूएक्स इंटरफेस के साथ कस्टमाइज किया गया है। डिवाइस के साथ दिया जाने वाला स्टाइलस मुख्य रूप से जी स्टाइलस 2022 के बड़े डिस्प्ले पर नोट्स लिखने और स्केच बनाने के लिए है। इसे भी पढ़ें: होने वाली है 60MP सेल्फी कैमरे और 12GB रैम वाले नए Motorola स्मार्टफोन की एंट्री, जानें कब होगी लॉन्चिंग
पीछे की तरफ एक 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। यह 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड लेंस और 2-मेगापिक्सेल मैक्रो कैमरा है। फोन के दायीं ओर के फ्रेम में एक पावर बटन है, जो एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ एकीकृत है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी है। इसे भी पढ़ें: Motorola का अगला फ्लैगशिप ‘Frontier 22’ फोन 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Gen 1 Plus चिपसेट के साथ होगा लॉन्च
Moto G Stylus 2022 की कीमत
Moto G Stylus 2022 को कंपनी ने दो कलर ऑप्श Twilight Blue और Metallic Rose में पेश किया है। साथ ही फोन को कंपनी ने $399 (लगभग 29,810 रुपए) में पेश किया है। डिवाइस की सेल यूएस में 17 फरवरी से होगी।