8GB रैम, 50MP कैमरा, IP68 रेटिंग के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ moto g stylus (2025), जानें फुल डिटेल्स

Join Us icon

मोटोरोला ने ग्लोबल बाजार नॉर्थ अमेरिका में अपने स्टायलस वाले स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। यह Moto G Stylus (2025) नाम से लॉन्च हुआ है। इसमें न केवल बेहतर स्टायलस अनुभव मिलता है, बल्कि डिस्प्ले, कैमरा और चार्जिंग में भी कई बड़े अपग्रेड्स किए गए हैं। आइए, आगे आपको फोन के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस के बारे में डिटेल्स देते हैं।

moto g stylus (2025) के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Moto G Stylus (2025) में 6.7 इंच का 1.5K (2712 x 1220) pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल जाता है।

परफॉर्मेंस

Moto G Stylus (2025) फोन Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यूजर्स माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं।

कैमरा 

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony LYT-700C मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 13MP का अल्ट्रावाइड + मैक्रो लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कैमरा सॉफ्टवेयर में AI टूल्स और गूगल फोटोज के जरिए एडिटिंग फीचर्स जोड़े गए हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी

Moto G Stylus (2025) में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी ग्राहकों को लंबा बैकअप और फटाफट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।

अपग्रेडेड स्टायलस और अन्य

फोन के साथ मिलने वाला स्टायलस अब पहले से ज्यादा रेस्पॉन्सिव है। इसमें Sketch to Image और Google का Circle to Search जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिससे यूजर्स स्क्रीन पर ड्रॉ, हाइलाइट और इंटरऐक्ट कर पाएंगे। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। साथ ही यह MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी भी प्रदान करता है। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

ऑपरेटिंग सिस्टम

फोन Android 15 आधारित Hello UX इंटरफेस पर चलता है और इसमें Moto Secure, ThinkShield जैसे फीचर्स भी हैं।

moto g stylus (2025) की कीमत और उपलब्धता

Moto G Stylus (2025) की कीमत $399.99 (लगभग ₹34,430) रखी गई है। यह फोन Gibraltar Sea और Surf the Web कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। अमेरिका में इसकी सेल आने वाले 17 अप्रैल से Amazon, Best Buy और Motorola.com पर शुरू होगी। वहीं, कनाडा में यह 13 मई से Motorola.ca और चुनिंदा कैरियर्स के जरिए उपलब्ध किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here