मात्र 6,999 में लॉन्च हुआ 5200mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Moto G05, जानें फुल स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • Moto G05 में Moto G04 की तुलना में बड़ा डिस्प्ले और बेहतर सुरक्षा है।
  • इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा है।
  • Moto G05 में 4GB तक की रैम भी दी गई है।

मोटोरोला ने आज भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह Moto G05 नाम से आया है। जो पिछले साल फरवरी में भारत में लॉन्च किए गए Moto G04 का सक्सेसर है। इसमें पंच-होल डिस्प्ले और पैनटोन क्यूरेटेड रंगों के साथ वेगन लेदर डिजाइन है। खास बात यह है कि नया मोटोरोला फोन चिपसेट, कैमरा और बैटरी में अपग्रेड के साथ आया है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

मोटो जी05 की कीमत और उपलब्धता

  • भारत में Moto G05 के एकमात्र 4GB + 64GB वैरियंट की कीमत 6,999 रुपये है।
  • स्मार्टफोन दो पैनटोन क्यूरेटेड रंगों में आता है जिसमें प्लम रेड और फारेस्ट ग्रीन शामिल है। दोनों कलर वैरियंट में वेगन लेदर फिनिश है।
  • आप Moto G05 को 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

Moto G05 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: मोटो जी05 में 90Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स ब्राइटनेस, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और वाटर टच तकनीक के साथ 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले है।
  • प्रोसेसर: स्मार्टफोन MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर के साथ आता है।
  • कैमरा: मोटो जी05 में 50MP का प्राइमरी कैमरा है जिसमें पोर्ट्रेट मोड और ऑटो नाइट विजन जैसे फीचर्स हैं। सेल्फी के लिए आपको Moto G05 के साथ 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Moto G05 में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी दी गई है। मोटोरोला का दावा है कि फोन दो दिन की बैटरी लाइफ देता है।
  • सॉफ्टवेयर: सॉफ्टवेयर के मामले में Moto G05 बॉक्स से बाहर Android 15 चलाता है। इसे दो साल के सुरक्षा अपडेट मिलने की पुष्टि की गई है।
  • अन्य फीचर्स: मोटो जी05 के साथ आपको IP52 धूल और पानी से सुरक्षा, डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, हाई-रेज साउंड और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

मोटो जी05 में क्या है नया

नया Moto G05 पूर्व मॉडल Moto G04 का सक्सेसर है, जिसे पिछले साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। Moto G05 में जो नई चीजें हैं, उनमें हमें खरोंच और गिरने से बेहतर सुरक्षा के साथ बड़ा डिस्प्ले मिलता है। आपको Moto G05 के साथ आगे और पीछे दोनों तरफ अपग्रेड किए गए कैमरे और तेज चिपसेट मिलते हैं। स्मार्टफोन का डिजाइन लेदर फिनिश के साथ समान है।



Best Competitors

POCO C71 Rs. 8,999
74%
Moto G35 Rs. 12,499
78%
Xiaomi Redmi A5 Rs. 10,990
73%
POCO C75 Rs. 10,999
76%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here