
Motorola ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G100 Pro को चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह बीते दिन ही सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ था। इसमें दमदार Dimensity 7300 प्रोसेसर, शानदार 6.67-इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले और 6,720mAh बड़ी बैटरी जैसे कई फीचर्स हैं। जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिहाज से एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। आइए, आगे आपको सभी खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं।
Moto G100 Pro स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: नए फोन Moto G100 Pro में यूजर्स को 6.67-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर रिजॉल्यूशन 1.5K (2712 x 1220 पिक्सल) मिलता है। जबकि इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन लगाया गया है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: फोन में MediaTek का नया Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों के लिए अच्छा है।
रैम और स्टोरेज: यह डिवाइस दो रैम वैरियंट 8GB और 12GB के साथ आता है, जबकि इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन 256GB और 512GB तक मौजूद हैं।
कैमरा सेटअप: Moto G100 Pro में रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर लगाया गया है। इस लेंस को 8MP अल्ट्रावाइड लेंस सपोर्ट देता है। वहीं, सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फ्रंट में 32MP कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग: बैटरी के मामले में Moto G100 Pro में ब्रांड ने 6,720mAh की बड़ी बैटरी दी है। जो लंबा बैकअप देने में सक्षम है। इसे चार्ज करने के लिए 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
सॉफ्टवेयर: नया मोटोरोला हैंडसेट Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर रन करता है।
अन्य फीचर्स: Moto G100 Pro में अन्य फीचर्स के रूप में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट, IP68/IP69 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस, MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड बिल्ड दी गई है।
वजन और डायमेंशन: फोन का डायमेंशन 161.21 x 74.74 x 7.87mm है और इसका वजन मात्र 198 ग्राम रखा गया है।
Moto G100 Pro की कीमत और कलर ऑप्शन
- Moto G100 Pro को होम मार्केट चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।
- डिवाइस के बेस मॉडल 8GB रैम+ 256GB स्टोरज की कीमत ¥1,399 यानी इंडियन करेंसी अनुसार लगभग 16,730 रुपये है।
- मिड मॉडल 12GB रैम + 256GB स्टोरेज ग्राहकों को ¥1,499 यानी लगभग 17,920 रुपये का मिलेगा।
- Moto G100 Pro का सबसे ज्यादा स्टोरेज वाला वैरियंट 12GB + 512GB ¥1,699 यानी तकरीबन 20,310 रुपये का रखा गया है।
- कलर्स की बात करें तो फोन को Pine Smoke Blue, Tundra Blue, Clouds Ink Black और Silk Purple जैसे चार शानदार शेड में लाया गया है। (सोर्स)












