बजट कैटेगरी में Motorola ला रहा नया फोन, शानदार फीचर्स के साथ लुक भी होगा कमाल

Join Us icon

अपने शानदार स्मार्टफोन के लिए जानी-मानी कंपनी Motorola ने पिछले साल अपना Moto G14 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, अब ऐसा लग रहा कि मोटो इस डिवाइस के अपग्रेड वर्जन को लाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव तौर पर Moto G15 को गीकबेंच पर स्पॉट किया है। यह बजट कैटेगरी के अंदर आ सकता है। इसके अलावा लिस्टिंग से फोन के गीकबेंच स्कोर और कुछ हार्डवेयर की जानकारी सामने आई है। आइए आगे आपको इस फोन की लिस्टिंग के बारे में जानकारी देते हैं।

Moto G सीरीज के अंदर आने वाले फोन्स बजट सेगमेंट के अंदर आते हैं, जिनकी कीमत 10,000 रुपये से कम होती है। वहीं, यह सीरीज मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जो एक ऐसा फोन चाहते हैं, जिसकी कीमत बहुत ज्यादा न हो और जो एक बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव प्रदान करें।

Motorola G15 गीकबेंच लिस्टिंग डिटेल्स

  • गीकबेंच लिस्टिंग फोन के मार्केटिंग नाम यानी मोटो जी15 की पुष्टि करती है।
  • वहीं,फोन सिंगल-कोर राउंड में 340 और मल्टी-कोर सेगमेंट में 1311 स्कोर करने में कामयाब रहा है।
  • इसकी तुलना में, मोटो G14 8GB रैम मॉडल ने सिंगल-कोर राउंड में 447 और गीकबेंच v6.3.0 में मल्टी-कोर सेगमेंट में 1577 स्कोर किया।

Moto-G15

  • गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 4GB रैम होगी और यह लेटेस्ट Android 15 OS पर कार्य करेगा जो कि अच्छी बात है क्योंकि यह एक बजट सेगमेंट फोन है।
  • मदरबोर्ड सेक्शन में ‘lamu’ का उल्लेख है और इसे Mali-G52 MC2 GPU के साथ जोड़ा जाएगा। चिपसेट का नाम फिलहाल स्पष्ट नहीं है। यह एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसमें छह कोर 1.70GHz पर और दो कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं।

आपको याद दिला दें कि Moto G14 Unisoc T616 चिपसेट के साथ आता है। Moto G14 एक 4G पेशकश है, इसलिए संभावना है कि उत्तराधिकारी भी 4G मॉडल के रूप में आ सकता है, लेकिन निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता है।

इसके अलावा Moto G15 के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह साफ है कि नया फोन भी बजट सेगमेंट में ही आएगा और मोटो जी14 का जगह लेगा, जिसे अगस्त 2023 में लॉन्च किया गया था। चूंकि Moto G15 ऑनलाइन दिखना शुरू हो गया है, इसलिए आने वाले दिनों में इसके बारे में ज्यादा जानकारी ऑनलाइन सामने आनी चाहिए। इसके अलावा Moto G14 को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, इसलिए संभावना है कि इंडियन मार्केट में Moto G15 को भी इसी सेगमेंट में रखा में आ सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here