Motorola ने लॉन्च किए दो बड़ी बैटरी वाले सस्ते स्मार्टफोन Moto G17 और G17 Power

मोटोरोला ने ग्लोबल मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए चार नए मोबाइल फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से Moto G67, Moto G77, Moto G17 और G17 Power लाए गए हैं। मोटो जी67 और जी77 की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है और मोटो जी17 व जी17 पावर की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं। ये दोनों ही 4G Smartphone हैं जिन्हें लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया है।
सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो Moto G17 के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को यूके में £149.99 में लॉन्च किया गया है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 19 हजार रुपये के करीब है। वहीं कंपनी ने जर्मनी में इस मोबाइल को 8GB RAM + 128GB Storage के साथ पेश किया है जिसका रेट €199.99 यानी 22 हजार रुपये के करीब है। गौरतलब है कि अगर यह स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होगा जिसकी शुरुआती कीमत 15 हजार रुपये के करीब रखी जाएगी। वहीं सीरीज के Moto G17 Power की कीमत अभी अनाउंस होना बाकी है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो मोटो जी17 और जी17 पावर स्मार्टफोन को MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर पर लाया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.7गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस दोनों मोबाइल्स में Arm Mali-G52 MC2 जीपीयू दिया गया है।
Moto G17 और Moto G17 Power को कंपनी ने RAM Boost तकनीक से लैस किया है। यह मोबाइल की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इनकी पावर डबल कर देती है। यानी 8जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम के साथ इन्हें 16GB RAM की पावर दी जा सकती है। वहीं इस दोनों स्मार्टफोंस में 1TB का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है। बताते चलें कि ये दोनों मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित Hello UX पर लाए गए हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो ये मोटोरोला स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बने हैं जो 6.72-इंच की FHD+ डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। यह एलसीडी पैनल पर स्क्रीन है जिसपर 60Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इनपर कोर्निंग Gorilla Glass 3 की लेयर चढ़ाई गई है। पानी से मोबाइल को बचाने के लिए कंपनी ने मोटो जी17 को IP64 रेटिंग के साथ पेश किया है।
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी17 और जी17 पावर ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने अभी सिर्फ जी17 की सेंसर डिटेल्स ही बताई है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT600 मेन लेंस लगाया गया है जो 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और थर्ड फ्लिकर लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया मोटोरोला फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए Moto G17 स्मार्टफोन को 5200mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं Moto G17 Power में कंपनी ने बड़ी 6000mAh दी है। अगर चार्जिंग तकनीक की बात करें तो मोटो जी17 जहां 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है वहीं मोटो जी17 पावर में 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है। इन दोनों में ही यूएसबी टाईप-सी पोर्ट लगा है।
मोटो जी17 और जी17 पावर स्मार्टफोन में Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ NFC का सपोर्ट भी मिलेगा। ये दोनों मोबाइल 3.5mm हेडफोन जैक और FM radio सपोर्ट करते हैं। फोन अनलॉकिंग के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है। यूजर्स को इनमें Moto gestures और Google Gemini voice control जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। मोटो जी17 और मोटो जी17 पावर इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।