Exclusive: इस प्राइस में लॉन्च होगा Moto G34 5G, ये होगी स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon
Highlights

  • Moto G34 5G भारत में 9 जनवरी को लॉन्च होगा।
  • डिवाइस के 4GB/128GB मॉडल की कीमत 10,999 रुपये होगी।
  • फोन में 6.5-इंच HD+ डिसप्ले और 5,000mAh बैटरी हो सकती है।

Moto G34 5G भारत में 9 जनवरी को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फोन देश में में मौजूद बजट कैटेगरी के फोन्स की लिस्ट में शामिल किया जाएघा। वहीं, मोटोरोला इंडिया और फ्लिपकार्ट दोनों वेबसाइटों पर एक समर्पित माइक्रोसाइट भी है और इससे पूरे डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। अब, लॉन्च से पहले, 91mobiles रिटेल स्टोर के माध्यम से भारत में Moto G34 5G की कीमत लॉन्च से पहले पता लगी है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल…

Moto G34 5G का इंडिया प्राइस (एक्सक्लूसिव)

हमारे रिटेल सोर्स के अनुसार, भारत में Moto G34 5G की कीमत 4GB/128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 10,999 रुपये होगी। वहीं, 8GB/128GB मॉडल थोड़ा महंगा होगा। हालांकि, इसका प्राइस अभी हमें पता नहीं लग पाया है।

Moto G34 5G की स्पेसिफिकेशन्स

जैसा कि हमने बताया कि फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया वेबसाइट पर एक समर्पित माइक्रोसाइट है। इसमें फोन के पूरे डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी गई है।

  • डिसप्ले: मोटो जी34 5जी में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600X720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 269 PPI, 120Hz रिफ्रेश रेट और 500nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.5-इंच IPS LCD HD+ डिसप्ले होगा।
  • प्रोसेसर: स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर काम करेगा, जिसे ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो जीपीयू के साथ जोड़ा जाएगा।
  • रैम और स्टोरेज: माना जाता है कि फोन दो मॉडल में आएगा: 4GB/128GB और 8GB/128GB स्टोरेज। वहीं, स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी होगा।
  • ओएस: फोन एंडरॉयड 14 ओएस पर काम करेगा। वहीं, कंपनी एक प्रमुख एंड्रॉइड अपग्रेड और 3 साल के सुरक्षा पैच का वादा कर रही है।
  • कैमरा: मोटोरोला फोन में f/1.8 अपर्चर और PDAF के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और पीछे 2MP का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16MP का शूटर है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Moto G34 5G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। कंपनी बॉक्स में 20W एडाप्टर बंडल करेगी।
  • अन्य: फोन में स्पलैश प्रतिरोध के लिए IP52 रेटिंग, वेगन लेदर / 3D PMMA बैक पैनल, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा।
  • कलर: Moto G34 5G आइस ब्लू, चारकोल ब्लैक और ओसियन ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा।
  • साइज: 162.7 x 74.6 x 8.0 मिमी और वजन: 180 ग्राम है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here