Moto G87 के रेंडर्स लीक, 200MP कैमरा और नए Pantone कलर्स के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Motorola अपने नए मिड-रेंज डिवाइस Moto G87 को जल्द लॉन्च कर सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले ही इस फोन को लेकर बड़ा लीक सामने आया है, जिसमें टिप्स्टर Evan Blass ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसके कथित ऑफिशियल रेंडर्स शेयर किए हैं। इन रेंडर्स के जरिए पहली बार फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन सामने आया है। आइए,
आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक हुई तस्वीरों के अनुसार Moto G87 को डार्क और लाइट ब्लू शेड्स में पेश किया जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें कंपनी की मौजूदा सीरीज वाला लुक देखने को मिलता है। फोन के बैक पैनल पर ऊपर बाईं ओर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होने की बात कही जा रही है। वहीं, फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ मॉडर्न लुक दिख रहा है।

Moto G87 फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है, जबकि लेफ्ट साइड में सिम कार्ड स्लॉट देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन दिए जाने की उम्मीद है। जो इसे अच्छा लुक दे सकता है

कलर ऑप्शन की बात करें तो Moto G87 को Pantone Overture Gray और Pantone Blue Atoll जैसे प्रीमियम कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Arctic Seal, Black Olive, Nile और Shaded Spruce जैसे अन्य कलर भी देखने को मिल सकते हैं, जिससे यूजर्स को कई विकल्प मिल सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6000 सीरीज के चिपसेट के साथ आ सकता है। जिसमें Dimensity 6100+, 6300 और 6400 जैसे विकल्प शामिल हैं। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि इसमें नया Dimensity 6500 चिप मिलेगा या नहीं। यदि तुलना करें तो Moto G67 में Dimensity 6300 और Moto G77 में Dimensity 6400 दिया गया है, ऐसे में G87 को और बेहतर परफॉरमेंस के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी इसका सटीक प्रोसेसर कंफर्म नहीं हुआ है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जो डेली उपयोग और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

Moto G87 के और फीचर्स फिलहाल सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे अगले महीने तक ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर सकती है। यदि ऐसा होता है, तो Moto G87 मिड-रेंज सेगमेंट में 200MP कैमरा और अच्छे डिजाइन के साथ बढ़िया विकल्प बन सकता है।

कंपनी की ओर से आधिकारिक लॉन्च डिटेल्स सामने आना बाकी है। इसलिए आप आगे की जानकारी के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here