Moto G87 ग्लोबल लिस्टिंग और वेबसाइट में आया सामने, 8GB RAM, 256GB स्टोरेज के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

मोटोरोला अपने जी-सीरीज लाइनअप में एक नया मॉडल Moto G87 लेकर आ सकता है। दरअसल यह जानकारी Motorola की वेबसाइट के सपोर्ट पेज और इटालियन रिटेलर की लिस्टिंग से सामने आई है, जिससे इसके आने की संभावना बढ़ गई है। उम्मीद है इसे मिड रेंज में जल्द ही ग्लोबली लाया जा सकता है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Moto G87 को Motorola.com पर हिडन सपोर्ट पेज पर देखा गया है, जहां इसका बेसिक हार्डवेयर ओवरव्यू मौजूद है, हालांकि डिटेल्ड स्पेसिफिकेशंस अभी शेयर नहीं किए गए हैं। इमेज और स्कीमैटिक डिजाइन से इतना साफ है कि इसका डिजाइन कंपनी के बाकी G-सीरीज फोंस जैसा ही सिंपल और क्लीन रखा गया है।

खास बात यह है कि Moto G87 में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट की जानकारी भी सामने आई है। बताया गया है कि यह हाइब्रिड स्लॉट के जरिए 2TB तक के कार्ड को सपोर्ट कर सकता है।

इटली के रिटेलर Epto पर सामने आई जानकारी के अनुसार Moto G87 स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट में आ सकता है। इसकी कीमत लगभग €406.89 यानी इंडियन करेंसी के अनुसार 44,819. रुपये बताई जा रही है। जिससे लगता है कि G87 को मिड-प्रीमियम रेंज में रखा जा सकता है।

कलर ऑप्शंस की बात करें तो आगामी Moto G87 दो Pantone-इंस्पायर्ड शेड्स में देखा गया है, जिसमें Pantone Overture Gray और Pantone Blue Atoll शामिल हैं। इसके अलावा फर्मवेयर लीक से कुछ और कलर के नाम भी सामने आए हैं जिसमें Arctic Seal, Black Olive, Nile और Shaded Spruce शामिल हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लॉन्च के समय कंपनी कई कलर वैरियंट पेश कर सकती है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Moto G87 फोन का कोडनेम “Naples” बताया गया है और यह MediaTek के MT6835 प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकता है। यह चिपसेट Dimensity 6000 सीरीज से जुड़ा माना जा रहा है, जिसमें Dimensity 6100+, 6300 और 6400 जैसे विकल्प शामिल हैं। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि इसमें नया Dimensity 6500 चिप मिलेगा या नहीं। यदि तुलना करें तो Moto G67 में Dimensity 6300 और Moto G77 में Dimensity 6400 दिया गया है, ऐसे में G87 को और बेहतर परफॉरमेंस के साथ पेश किया जा सकता है।

आगामी Moto G87 ऐसा अपकमिंग स्मार्टफोन लग रहा है जिसे मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतर स्टोरेज, ज्यादा प्रीमियम प्राइसिंग और नए डिजाइन के साथ उतारा जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से आधिकारिक लॉन्च डिटेल्स सामने आना बाकी है। इसलिए आप आगे की जानकारी के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।(सोर्स)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here