
पिछले माह लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने चीन में मोटो एम स्मार्टफोन को पेश किया था। लॉन्च के साथ ही चर्चा होने लगी थी कि जल्द ही यह फोन भारत में भी उपलब्ध होगा और आज कंपनी ने इसे लॉन्च कर दिया है। यह फोन 3जीबी रैम और 4जीबी रैम वेरियंट में उपलब्ध होगा जहां इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। भारतीय बाजार में इस फोन को आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट से लिया जा सकता है। यह कल राज 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा। कीमत और स्पेसिफिकेशन के मामले में यह फोन बेहद खास कहा जा सकता है। आगे हमने इस फोन के बारे में पूरी जानकारी दी है।

1. डिजाइन: मोटो एम कपनी का पहला फोन है जिसे मैटल डिजाइन में पेश किया गया है। इससे पहले के सभी फोन पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक से बने थे। परंतु इसके साथ कंपनी ने अपने मैटल सीरीज की शुरुआत की है। फोन की बॉडी पी2आई नैनो कोटिंग की गई है जो इसे कुछ हद तक पानी और धूल से सुरक्षित रखने में सक्षम है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो फोन के पिछले पैनल में उपलब्ध है।

2. डिसप्ले: मोटोरोला मोटो एक में 5.5-इंच का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले दिया गया है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है जो इसे खरोंच से बचाता है।
जियोनी ने भारतीय बाजार में उतारा पी7, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
3. प्रोसेसर: मोटो एम को मीडियाटेक के हेलियो पी15 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस फोन में 2.2गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही माली-टी860 जीपीयू देखने को मिलेगा।
4. रैम व रोम: मोटोरोला मोटो एम को 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। 3जीबी रैम वाले मॉडल के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमारी दी गई है। दोनों मॉडल में कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के मैमोरी कार्ड उपयोग कर सकते हैं।
5. कैमरा: फोटोग्राफी के मामले में भी यह फोन कम नहीं है। मोटो एम में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। रियर कैमरे के साथ आपको डुअल टोन एलईडी फ्लैश और तेजी से आॅटो फोकस के लिए पीडीएएफ जैसे फीचर देखने को मिलेंगे।
10,000 रुपये में नोकिया लॉन्च करेगा अपना पहला एंडरॉयड फोन डी1सी
6. सॉफ्टवेयर: यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। इसमें आपको स्टॉक एंडरॉयड देखने को मिलेगा। हालांकि कंपनी का दावा है कि जल्द ही इसे एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट का अपडेट मिलेगा।
7. डाटा व कनेक्टिविटी: दोहरा सिम आधारित मोटो एम में डाटा व इंटरनेट के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ और 3जी के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। वहीं इसमें चार्जिंग वह डाटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप सी मिलेगा।
8. म्यूजिक: इस बार मोटो का यह फोन आपको शानदार म्यूजिक अहसास कराने में भी सक्षम है। फोन में डॉल्बी एटमॉस आॅडियो इनहांसमेंट है। यह फीचर अब तक लेनोवो के फोन में देखा जाता था। इसके साथ ही आपको एक्टिव नॉइज़ कैन्सलेशन भी मिलेगा जो आपको कॉल के दौरान स्पष्ट कम्यूनिकेशन में सहायक है।
9. पावर बैकअप: पावर बैकअप के लिए इसमें 3,050 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। हालांकि इसमें नॉन रिमूवेबल बैटरी है जिसे आप खुद से बदल नहीं सकते।




















