Moto Pad 2026 टैबलेट 11 इंच 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत

Join Us icon

Motorola ने अपने नए Moto G Stylus 5G (2026) स्मार्टफोन के साथ नया टैबलेट Moto Pad 2026 भी लॉन्च किया है। यह 11-इंच का टैबलेट उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो रोजमर्रा के काम, ऑनलाइन कंटेंट और एंटरटेनमेंट के लिए किफायती डिवाइस ढूंढ रहे हैं। कंपनी ने इसे ज्यादा प्रीमियम बनाने की जगह बेसिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा है। जिससे यह बजट सेगमेंट में अच्छा ऑप्शन बन सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Moto Pad 2026 में 11-इंच का 2.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो पढ़ने और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए शार्प विजुअल्स देने का दावा करता है। इसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। जिससे स्क्रॉलिंग और सामान्य उपयोग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस मिल सकता है। इस टैबलेट में क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Dolby Audio सपोर्ट के साथ आता है। जिससे मूवी देखने या म्यूजिक सुनने का अनुभव बेहतर मिल सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Moto Pad 2026 में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो आमतौर पर मिड-रेंज स्मार्टफोंस में देखने को मिलता है। यह चिपसेट हैवी गेमिंग या बहुत ज्यादा पावरफुल टास्क के लिए नहीं है, लेकिन डेली उपयोग जैसे वेब ब्राउज़िंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की मल्टीटास्किंग के लिए सही माना जा सकता है।

Moto Pad 2026 टैबलेट में Smart Connect फीचर भी है, जो इसे Motorola के दूसरे डिवाइस के साथ बेहतर तरीके से कनेक्ट कर सकता है। इसकी मदद से यूजर्स अलग-अलग स्क्रीन के बीच आसानी से कंटेंट शेयर कर सकते हैं या एक डिवाइस पर शुरू किया गया काम दूसरे पर जारी रख सकते हैं। यदि आप पहले से Motorola इकोसिस्टम का हिस्सा हैं, तो यह फीचर काम का साबित हो सकता है।

बैटरी की बात करें तो Moto Pad 2026 में 7040mAh की बैटरी दी गई है, जो एक दिन के सामान्य उपयोग के लिए अच्छी मानी जा सकती है। इसके साथ 20W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो इस प्राइस सेगमेंट के हिसाब से ठीक-ठाक कहा जा सकता है।

कीमत की बात करें तो Moto Pad 2026 टैबलेट की शुरुआती कीमत $249.99 यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 23,133 रुपये रखी गई है। यह 30 अप्रैल से अमेरिका में T-Mobile और Metro by T-Mobile के जरिए उपलब्ध होगा। साथ ही Motorola की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल किया जाएगा।

आखिर में बताते चलें कि Moto Pad 2026 उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो ज्यादा खर्च किए बिना बड़ी स्क्रीन, अच्छा साउंड और परफॉरमेंस चाहते हैं। यदि आप ग्लोबल बाजार में हैं और बेसिक टैबलेट लेना चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेगा। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here