
Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम टैबलेट Moto Pad 70 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे उन यूजर्स के लिए लेकर आई है जो प्रोडक्टिविटी, एंटरटेनमेंट और क्रिएटिविटी का शानदार अनुभव लेना चाहते हैं। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और बड़ी 10,200mAh बैटरी जैसी कई खूबियों दी गई हैं। खास बात यह है कि कंपनी बॉक्स में ही Moto Pen Pro स्टाइलस भी दे रही है। आइए, आगे कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Moto Pad 70 Pro स्पेसिफिकेशंस
Moto Pad 70 Pro में 13-इंच का 3.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 12-बिट कलर, Dolby Vision सपोर्ट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल जाता है। यानी वीडियो देखने, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान यह डिस्प्ले शानदार विजुअल अनुभव दे सकता है। साथ ही ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले क्वाड JBL स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे एंटरटेनमेंट का अनुभव भी बढ़िया मिल सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Moto Pad 70 Pro टैबलेट में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट लगाया गया है। जिसे 8GB रैम और 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यही नहीं माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट ने AnTuTu बेंचमार्क में 25 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है और यह 120fps तक गेमिंग सपोर्ट कर सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Moto Pad 70 Pro टैब Android 16 पर काम करता है। Motorola ने पुष्टि की है कि टैबलेट को Android 17 और Android 18 अपडेट मिलेंगे। जबकि 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट भी दिए जाएंगे।
Moto Pad 70 Pro के साथ बॉक्स में Moto Pen Pro स्टाइलस भी दिया जा रहा है। जो Smart Capture, Sketch to Image, AI Super Res, AI Live Transcript, AI Notes और Smarter Reader जैसे कई AI फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा टैबलेट में Smart Connect और Desk Mode जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से PC जैसा अनुभव लिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Moto Pad 70 Pro में 13MP का रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में डिवाइस में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ में कंपनी बॉक्स में ही 68W का चार्जर भी दे रही है।
अन्य फीचर्स के रूप में Moto Pad 70 Pro टैबलेट में Bluetooth 6.0, Wi-Fi 7, 6.2mm पतली फुल-मेटल बॉडी और 589 ग्राम वजन जैसी प्रीमियम खूबियां दी है। इसके अलावा ऑप्शन के तौर पर Snap-on Keyboard भी खरीदा जा सकता है, जिसमें टचपैड, Smart Key और PC-जैसा एक्सपीरियंस मिल जाएगा।
Moto Pad 70 Pro की कीमत और उपलब्धता
Moto Pad 70 Pro को Pantone Titan कलर में लॉन्च किया गया है। इसका 8GB + 128GB वैरियंट 36,999 रुपये में उपलब्ध होगा। जबकि 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 8GB + 256GB वैरियंट के साथ Snap-on Keyboard बंडल की कीमत 45,999 रुपये है।
लॉन्च ऑफर के तहत ICICI Bank कार्ड से Moto Pad 70 Pro लेने पर ग्राहकों को 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी सेल 4 जुलाई से Flipkart, Motorola India की आधिकारिक वेबसाइट और देश के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
यदि आप ऐसा टैबलेट लेना चाहते हैं जिसमें हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस, सॉफ्टवेयर अपडेट, AI फीचर्स, स्टाइलस सपोर्ट और बड़ी बैटरी मिले तो Moto Pad 70 Pro बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर बने रहें।











