Motorola Edge 40 गीकबेंच पर हुआ स्पॉट, MediaTek Dimensity 1100 और 8GB RAM से हो सकता है लैस

Join Us icon
Highlights

  • Motorola Edge 40 को जल्द पेश किया जा सकता है।
  • लिस्टिंग के अनुसार फोन में 8जीबी रैम दी जाएगी।
  • फोन में एंडरॉयड 13 ओएस और मीडियाटेक 1100 एसओसी होगा।

Motorola Edge 40 Pro हाल ही में यूरोप और लेटिन आमेरिकन मार्केट्स में पेश किया गया था। वहीं, अब उम्मीद की जा रही है कि ब्रांड मोटो एज 40 को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब यह फोन गीकबेंच पर दिखाई दिया है। यह लिस्टिंग को सबसे पहले टेक साइट प्राइसबाबा द्वारा सामने आई है। आइए आगे जानते हैं कि इस सर्टिफिकेशन साइट पर फोन के बारे में क्या जानकारी सामने आई है।

Motorola Edge 40 सर्टिफिकेशन डिटेल्स

  • ओएस
  • रैम
  • प्रोसेसर

मोटोरोला एज 40 गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन एंड्रॉइड 13 ओएस आउट ऑफ बॉक्स और 8 जीबी रैम के साथ आएगा, लेकिन लॉन्च फोन कई और रैम व स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है।

moto-edge-40

हैंडसेट को सिंगल-कोर राउंड में 1105 अंक और मल्टी-कोर सेगमेंट में 3542 अंक मिले हैं। इसके साथ ही गीकबेंच लिस्टिंग में मदरबोर्ड सेक्शन में उल्लेख किया गया है कि फोन Iyriq के साथ आएगा, जिसे MediaTek Dimensity 1100 SoC से जोड़कर देखा जा रहा है।

Motorola Edge 40 की स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

  • Motorola Edge 40 में 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 1200nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.55-इंच FHD+ pOLED डिसप्ले हो सकता है।
  • कहा जाता है कि फोन 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,400mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
  • इसके अलावा कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • मोटोरोला एज 40 को पॉवर देना मीडियाटेक डाइमेंशन 1100 SoC हो सकता है। लेकिन पिछली रिपोर्टों ने सुझाव दिया था कि फोन डाइमेंशन 8020 SoC के साथ आएगा।
  • चिपसेट को 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।
  • मोटोरोला एज 40 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा होगा, जिसमें 50MP का प्राथमिक कैमरा, OIS, f / 1.5 मुख्य कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस हो सकता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 32MP स्नैपर होगा।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here