25 हजार से कम में किसकी बैटरी और चार्जिंग है बेस्ट, देखें Motorola Edge 50 Neo vs Vivo T3 Pro कंपैरिजन

Join Us icon

25,000 रुपये से कम के बजट में Motorola Edge 50 Neo ब्रांड का नया दावेदार बनकर आया है। इस सेग्मेंट में BBK Electronics की इकाइयों का कब्जा है जो Vivo, iQOO, OPPO, OnePlus, और Realme ब्रांड के तहत मोबाइल फोन बेच रही हैं। इन्हीं में से Vivo T3 Pro (रिव्यू) के साथ हम मोटोरोला ऐज 50 नियो का बैटरी कंपैरिजन करने वाले हैं जो बताएगा कि इनमें से किस मोबाइल की बैटरी में ज्यादा पावर है।

Motorola Edge 50 Neo की कीमत 23,999 रुपये है। कॉम्पैक्ट डिज़ाइन वाले इस मोबाइल फोन में 4,310mAh Battery मिलती है जिसके साथ 68W टर्बोचार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं Vivo T3 Pro का रेट 24,999 रुपये है तथा य​ह स्लीक डिज़ाइन स्मार्टफोन 5,500mAh Battery के साथ 80W फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

वीडियो स्ट्रीमिंग

हमने Motorola Edge 50 Neo और Vivo T3 Pro पर 30 मिनट तक एक हाई-क्वालिटी YouTube वीडियो स्ट्रीम की ताकि वास्तविक बैटरी परफॉर्मेंस का आकलन किया जा सके। कंपैरिजन को समान रखने के लिए इन दोनों फोन की ब्राइटनेस और वॉल्यूम को 50 प्रतिशत कर दिया गया तथा दोनों पर एक ही रेजोल्यूशन सेट किया गया।

यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंगMoto Edge 50 NeoVivo T3 Pro
बैटरी ड्रॉप प्रतिशत5%2%

हमारे 30-मिनट के वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट के बाद, Vivo T3 Pro ने Motorola Edge 50 Neo से बेहतर प्रदर्शन किया। Vivo T3 Pro पर केवल 2 प्रतिशत बैटरी ड्रॉप देखा गया जब्कि मोटोरोला की बैटरी 5 प्रतिश घट गई। देखा जाए तो Motorola Edge 50 Neo की बैटरी 215.5mAh कम हुई तथा Vivo T3 Pro की सिर्फ 110mAh ही गिरी।

Vivo T3 Pro 6.7-इंच की बड़ी स्क्रीन और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जबकि कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर Moto Edge 50 Neo में 2800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ही मिलती है।

विजेता: Vivo T3 Pro

गेमिंग टेस्ट

गेमिंग टेस्ट में हम थर्मल परफॉर्मेंस और बैटरी ड्रॉप के साथ ही अन्य आस्पेक्ट्स का भी परीक्षण करते हैं, लेकिन बैटरी कंपैरिजन के लिए हम यहां केवल बैटरी ड्रॉप पर फोकस करेंगे। हमने दोनों फोन पर 30-30 मिनट तक Call of Duty Mobile, Real Racing 3, और BGMI जैसे गेम खेले। निष्पक्ष तुलना के लिए दोनों फोन की ब्राइटनेस 80 प्रतिशत और वॉल्यूम 50 प्रतिशत पर रखी गई तथा मोबाइल्स को हमारी मानक सेटिंग्स पर रखा।

मोबाइल गेमMoto Edge 50 Neo (30 मिनट बाद बैटरी ड्रॉप)Vivo T3 Pro (30 मिनट बाद बैटरी ड्रॉप)
COD Mobile7%5%
Real Racing 37%5%
BGMI6%6%

ऊपर टेबल में देख सकते हैं कि आधे घंटे की गेमिंग के बाद Motorola Edge 50 Neo में 7%, 7%, और 6% की बैटरी ड्रॉप देखी गई। वहीं Vivo T3 Pro में क्रमश: 5%, 5%, और 6% की बैटरी ड्रॉप दर्ज की गई। दोनों फोंस का ऐवरेज बैटरी ड्रॉप क्रमशः 6.7% और 5.3% रहा।

विजेता: Vivo T3 Pro

चार्जिंग टेस्ट

Motorola Edge 50 Neo में 4,310mAh की कॉम्पैक्ट बैटरी है जो 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। हमारे चार्जिंग स्पीड टेस्ट में, इसने 20 से 100 प्रतिशत तक बैटरी चार्ज होने में 37 मिनट का समय लिया। वहीं दूसरी ओर, Vivo T3 Pro में 5,500mAh की बड़ी बैटरी है और यह 80W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करता है। टेस्टिंग के दौरान इसे 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 52 मिनट लगे।

चार्जिंग टेस्टMoto Edge 50 NeoVivo T3 Pro
चार्जिंग टाइम (20%-100%)37 मिनट52 मिनट

हिसाब लगाया जाए तो Moto Edge 50 Neo प्रति मिनट लगभग 116mAh चार्ज कर सकता है, जबकि Vivo T3 Pro प्रति मिनट 105mAh तक चार्ज करता है।

विजेता: Motorola Edge 50 Neo

पीसीमार्क बैटरी टेस्ट

हमने PC Mark Work 3.0 बैटरी लाइफ टेस्ट किया जिसमें वेब ब्राउज़िंग, वीडियो प्लेबैक जैसी कई गतिविधियों को बैटरी की क्षमता जांचने के लिए लगातार चलाया जाता है। ये एक्टिविटीज़ तब तक लूप में चलती रहती हैं जब तक कि बैटरी 100 प्रतिशत से गिर कर 20 प्रतिशत तक नहीं आ जाती। इन टेस्ट के दौरान दोनों स्मार्टफोंस की ब्राइटनेस 80 प्रतिशत और वॉल्यूम 50 प्रतिशत पर रखी गई।

 

टेस्टMoto Edge 50 NeoVivo T3 Pro
पीसीमार्क बैटरी टेस्टसपोर्ट नहीं15 hours 52 minutes

हमारे कंपैरिजन टेस्ट में Vivo T3 Pro 15 घंटे 52 मिनट तक चला, जबकि Moto Edge 50 Neo कई बार क्रैश हो गया।

विजेता: Vivo T3 Pro

निष्कर्ष

Motorola Edge 50 Neo और Vivo T3 Pro की बैटरी किस जगह पर कैसा परफॉर्म करती है तथा किस टेस्ट में इनका कैसा रिस्पांस रहा, यह आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

टेस्टविजेता
Video streamingVivo T3 Pro
Gaming testVivo T3 Pro
Charging testMotorola Edge 50 Neo
PC MarkVivo T3 Pro

 

टेस्ट रिजल्ट से यह स्पष्ट है कि बैटरी कैपेसिटी और लंबे बैकअप के मामले में Vivo T3 Pro ने Motorola Edge 50 Neo को मात दी है। हालांकि यहां चार्जिंग स्पीड टेस्ट में Edge 50 Neo आगे निकला है लेकिन, Realme 13 Plus 31 मिनट और OnePlus Nord CE 4 35 मिनट के साथ 25,000 रुपये के अंदर सबसे फास्ट चार्ज होने वाले स्मार्टफोंस का खिताब अपने नाम रखते हैं।

Motorola Edge 50 Neo कॉम्पैक्ट डिजाइन, फ्लैट डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, और 4310mAh बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट प्रदान करता है। वहीं, Vivo T3 Pro स्लिम डिज़ाइन, कर्व्ड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर और 5500mAh की बैटरी के साथ आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here