₹2,000 महंगा होगा Motorola Edge 60 Fusion, इस तारीख तक खरीद सकते हैं सस्ता

Join Us icon

Motorola ने अपने एज सीरीज स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी की ओर दी गई ऑफिशियल जानकारी के अनुसार नई कीमतें 15 मई 2026 से लागू होंगी। यानी 4 दिन बाद Moto Edge 60 Fusion फोन लेने पर 2,000 रुपये ज्यादा देने होंगे। आइए, आगे सभी मॉडल्स की प्राइस और स्पसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक Motorola Edge 60 Fusion के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की पुरानी कीमत 20,999 रुपये थी। जिसे बढ़ाकर अब 22,999 रुपये कर दिया गया है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल अब 24,999 रुपये की बजाय 26,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 26,999 रुपये से बढ़ाकर 28,999 रुपये कर दी गई है। यानी सभी वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है।

कंपनी ने इस प्राइस रिवीजन के पीछे इनपुट कॉस्ट, चैनल इन्वेस्टमेंट और प्रोडक्ट वैल्यू प्रपोजिशन को वजह बताया है। Motorola का कहना है कि यह बदलाव कंपनी के इंटरनल कमर्शियल असेसमेंट के आधार पर हुआ है।

Motorola Edge 60 Fusion के फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की Super HD+ 1.5K ऑल-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस स्क्रीन पर 2712 × 1220 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500nits पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें Aqua Touch, Anti-fingerprint coating और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी खूबियां भी हैं।

परफॉरमेंस के लिए Motorola Edge 60 Fusion में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। फोन Android 15 पर काम करता है और कंपनी इसमें 3 साल के Android OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 60 Fusion फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYT 700C प्राइमरी सेंसर, 13MP ultra-wide + macro लेंस और 3-in-1 लाइट सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

Edge 60 Fusion

पावर बैकअप के लिए Motorola Edge 60 Fusion में 5,500mAh बैटरी दी गई है, जिसे 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन फुल चार्ज में 42.5 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन MIL-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी, धूल और एक्सीडेंटल ड्रॉप्स से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है। फोन में Water Touch 3.0, Moto Gestures, AI फीचर्स, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6 और NFC सपोर्ट भी है।

नई कीमत के बाद Motorola Edge 60 Fusion मिड रेंज प्राइस में OnePlus Nord सीरीज, iQOO नंबर सीरीज और Realme GT लाइनअप जैसे स्मार्टफोंस टक्कर ले सकता है। यदि आप इसे लेना चाहें तो जल्दी ले सकते हैं। क्योंकि आने वाले 15 मई से ज्यादा दाम देना होगा। हम आगे भी कीमत में उतार या चढ़ाव होने पर आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here