Motorola Edge 70 Fusion इंडिया में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz Quad-Curved स्क्रीन और 12GB RAM

Join Us icon

Motorola Edge 70 दिसंबर 2025 में इंडिया में लॉन्च हुआ था। आज कंपनी ने इसी सीरीज का नया स्मार्टफोन मॉडल Motorola Edge 70 Fusion भी भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह नया मोटोरोला स्मार्टफोन 12GB RAM, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और पावरफुल 7000mAh battery से लैस होकर आया है जिसकी कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है। फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स, प्राइस और सेल डिटेल्स आगे दी गई है।

Motorola Edge 70 Fusion प्राइस

मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन 5जी फोन इंडिया में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 26,999 है। वहीं दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage के साथ 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। मोटोरोला का यह 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 32,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 256जीबी स्टोरेज मिलती है। शुरुआती सेल में कंपनी HDFC और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये का डिस्कांउट देगी जिसके बाद फोन का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 24,999 रुपये पड़ेगा। ऐज 70 फ्यूजन को PANTONE Silhouette, Blue Surf और कलर में खरीदा जा सकेगा।

Motorola Edge 70 Fusion स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन को क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 11,49,292 आ चुका है। गौरतब है कि ऐज 70 फ्यूजन इस चिपसेट पर लॉन्च होने वाला इंडिया का तीसरा मोबाइल है। इससे पहले Nothing Phone (4a) और Redmi Note 15 Pro+ इस प्रोसेसर पर लाए गए हैं। ऐज 70 फ्यूज़न moto ai 2.0 सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 70 Fusion को 20:09 आस्पेक्ट रेश्यो पर पेश किया गया है जो 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह Extreme AMOLED पैनल पर बनी Quad-Curved स्क्रीन है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 1500Hz टच सैंपलिंग रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में यूजर्स को HDR10+ के साथ ही Smart Water Touch फीचर भी मिलेगा। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है जिसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ऐज 70 फ्यूज़न ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला मेन 50 मेगापिक्सल Sony LYT710 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और 120° FOV वाले 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Motorola Edge 70 Fusion 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन 5जी फोन को कंपनी ने तगड़ी 7000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 34 मिनट का आया है। बताते चलें ​कि Motorola Edge 70 5G फोन को कंपनी ने 5000mAh बैटरी पर लॉन्च किया था। हालांकि यह ब्रांड का स्लीम स्मार्टफोन बनकर आया था जिसकी थिकनेस सिर्फ 5.99mm है। वहीं Edge 70 Fusion को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Motorola Edge 70 Fusion 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर आया है जिसके साथ कंपनी 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है। कनेक्टिविटी के लिए इस मोटोरोला स्मार्टफोन में Wi-Fi 6E और Bluetooth 6.0 सहित NFC का सपोर्ट मौजूद है। इस मोटोरोला स्मार्टफोन को MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर पेश किया है जो डिवाइस को मजबूती प्रदान करती है। वहीं मोबाइल को पानी से बचाने के लिए इसे IP68+IP69 अडंरवॉटर प्रोटेक्शन भी दी गई है।

मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन की खूबियों की बात करें तो 7000एमएएच बैटरी, हाई 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन, 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर और सोनी का कैमरा मोबाइल को बेहतर बनाते हैं। फोन प्रोसेसर भी इस रेंज में बढिया कहा जाएगा। लेकिन अगर आप किसी अन्य ब्रांड का फोन खरीदना चाहते हैं तो स्टा​इलिश डिजाइन और डिस्प्ले वाला Tecno Pova Curve 2, 10000mAh battery वाला realme P4 Power और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला OnePlus Nord CE 5 आपको काम आ सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here