Motorola G54 5G का वीडियो और स्पेसिफिकेशंस लीक आया सामने, देखें क्या है खास

Join Us icon
Highlights

  • Motorola G54 5G में पंच होल डिस्प्ले देखने को मिलता है।
  • इसमें 8GB रैम के साथ 25GB तक स्टोरेज मिल सकता है।
  • रेंडर्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है।

मोटरोला के नए जी सीरीज स्मार्टफोन Motorola G54 5G को लेकर एक बड़ा लीक सामने आया है। इसमें डिवाइस के 360 व्यू वीडियो और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल मिली है। बताया जा रहा है कि फोन की एंट्री जी 53 के अपग्रेड के तौर पर की जा सकती है। आइए, आगे लीक रिपोर्ट को विस्तार से जानते हैं।

Motorola G54 5G (लीक)

मोटरोला के Motorola G54 5G को लेकर टेक आउटलुक ने एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पेश की है। बताया गया है कि कंपनी ने इसका कोड नेम ‘Cancum 5G’ रखा है। इसके साथ ही 360 व्यू में वीडियो भी सामने आया है।

  • फोन के डिजाइन की बात करें तो डिवाइस में पंच होल डिस्प्ले देखने को मिलता है।
  • बैक पैनल पर एक कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश लगा हुआ है।
  • राइट साइड पर पावर सहित वॉल्यूम बटन और लेफ्ट साइड पर सिम ट्रे नजर आती है।
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो डिवाइस एम्ब्रोसिया, बैलाड ब्लू, कोरोनेट ब्लू और आउटर स्पेस जैसे चार कलर ऑप्शन में आ सकता है।

Motorola G54 5G के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: Motorola G54 5G में यूजर्स को 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 का आस्पेक्ट रेश्यो मिलने की उम्मीद है।
  • चिपसेट: डिवाइस के प्रोसेसर की बात करें तो इसकी जानकारी लीक में नहीं मिली है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो मोबाइल 8GB रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी मिल सकता है, जिसकी मदद से 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकेगा।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो रेंडर्स में डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। फोन के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का क्वाड पिक्सेल प्राइमरी कैमरा लेंस मिल सकता है। यह कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी सपोर्ट करेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मौजूद हो सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में स्मार्टफोन में लंबी चलने वाली 5000mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं, फास्ट चार्जिंग स्पीड के बारे में जानकारी अभी नहीं आई है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Motorola G54 5G एंड्राइड 13 पर रन कर सकता है। इसके बाद इसे अन्य अपडेट भी मिल सकते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here