गीकबेंच साइट पर दिखा Motorola G67 Power 5G, दमदार फीचर्स के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Motorola अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G को जल्द लॉन्च कर सकता है। यह डिवाइस Geekbench डेटाबेस पर देखा गया है। जहां स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए, आगे लिस्टिंग और अन्य जानकारी विस्तार से जानते हैं।
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार आगामी Moto G67 Power 5G ने टेस्टिंग में 1022 सिंगल-कोर और 2917 मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया है। डिवाइस को 2116 का OpenCL स्कोर मिला है। जो इसकी ग्राफिक परफॉरमेंस को दिखाता है। लिस्टिंग से यह भी जानकारी मिली है कि फोन में एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसमें 4 कोर 1.96GHz पर और बाकी 4 कोर 2.40GHz पर क्लॉक्ड हैं। माना जा रहा है कि यह चिपसेट Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 हो सकता है। जो अपनी एफिशिएंसी और बैलेंस्ड परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही फोन में Adreno 710 GPU ग्राफिक्स की सुविधा होने की डिटेल्स दी गई है।
Motorola G67 Power 5G has appeared on Geekbench.
Specifications
◼️ Snapdragon 7s Gen 2 SoC
4 × 2.4GHz
4 × 1.96GHz
🎮 Adreno 710 GPU
🍭 Android 15
– 8GB RAM#MotoG67Power #MotorolaG67Power pic.twitter.com/Yb74ZWkgrs— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) October 16, 2025
लिस्टिंग में यह भी सामने आया है कि Moto G67 Power 5G Android 15 पर रन कर सकता है। साथ ही इसमें 8GB RAM होने की बात सामने आई है। जिससे यह फोन मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिहाज से स्मूद अनुभव दे सकता है।
अभी फोन की बाकी स्पेसिफिकेशन जैसे डिस्प्ले साइज, बैटरी कैपेसिटी या कैमरा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन “Power” नाम से यह साफ है कि Motorola इस मॉडल में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग फीचर दे सकता है। यह G-सीरीज में आएगा इसलिए इसे मिड-रेंज में लाया जा सकता है। यानी ग्राहकों को सस्ता 5जी विकल्प मिल सकता है।
Moto G67 Power 5G उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो पावरफुल बैटरी, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और अच्छा परफॉरमेंस कम कीमत में चाहते हैं। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Redmi Note 14 SE, realme 15x और iQOO Z10x जैसे स्मार्टफोंस से होने की संभावना है। उम्मीद है जल्द ही इसके बारे में और डिटेल्स सामने आ सकती हैं। इसलिए यदि आप के पास समय है तो आप इसके लिए रुक सकते हैं और जल्दी है तो अन्य विकल्प देख सकते हैं। हम आपको आगामी मोटोरोला डिवाइस की जानकारी देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।