4GB RAM के साथ सामने आया Moto G Power (2022), जल्द लॉन्च होगा यह सस्ता Motorola Smartphone

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/10/Moto-E30-Price.jpg

Motorola ने इस मार्च महीने में इंडिया में अपनी ‘जी’ सीरीज़ के तहत लो बजट स्मार्टफोन Moto G10 Power लॉन्च किया था। यह मोबाइल फोन 6,000एमएएच बैटरी और 48एमपी क्वॉड कैमरा की पावर से लैस होकर बाजार में आया था। वहीं अब खबर आ रही है कि मोटोरोला कंपनी एक और पावरफुल स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश करने वाली है जो Moto G Power (2022) नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। यह आगामी मोटोरोला मोबाइल फोन कई अहम स्पेसिफिकेशन्स के साथ बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है।

Moto G Power (2022) को लेकर कंपनी ने हालांकि अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन यह मोबाइल फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। यह लिस्टिंग आज यानी 10 नवंबर की ही है जहां फोन को उसके नाम के साथ ही सर्टिफाइड किया गया है। लिस्टिंग में फोन का नाम मोटोरोला मोटो जी पावर (2022) ही बताया गया है जिसे सिंगल-कोर में 165 स्कोर और मल्टी-कोर में 1103 स्कोर प्राप्त हुआ है। गीकबेंच सर्टिफिकेशन के बाद उम्मीद की जा रही है कि मोटोरोला जल्द ही इस स्मार्टफोन को टेक मंच पर पेश कर देगी।

स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा

गीकबेंच लिस्टिंग में पता चला है कि Moto G Power (2022) स्मार्टफोन को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.30गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की पुष्टि हो गई है जिसके साथ ही मदरबोर्ड सेग्मेंट में मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट का कोडनेम लिखा गया है। गीकबेंच पर यह मोटोरोला फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ सर्टिफाइड किया गया है। उम्मीद है कि बाजार में इस फोन के एक से अधिक वेरिएंट्स लॉन्च किए जाएंगे। यह भी पढ़ें : लॉन्च हुआ वीवो का पहला Dimensity 810 चिपसेट वाला फोन Vivo Y76s, 12GB RAM और 44W charging से है लैस

Moto G10 Power

मोटोरोला मोटो जी10 पावर की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ मैक्सविज़न डिसप्ले सपोर्ट करता है। आईपी52 रेटिंग इस फोन पानी व धूल इत्यादि से बचाती है। यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस के ‘स्टॉक’ वर्ज़न पर लॉन्च था जिसपर कस्टमाइज्ड सॉफ्टवेयर या यूआई की अतिरिक्त लेयर नहीं दी गई थी। आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर रन करता है।

Moto G10 Power

Moto G10 Power फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा यह मोटोरोला फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।यह भी पढ़ें : नोकिया ने किया नया धमाका, लॉन्च हुआ कम कीमत वाला सस्ता 5G Phone Nokia X100, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर

यह एक डुअल सिम मोटोरोला फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन में डेडिकेटेट गूगल असिस्टेंट बटन भी दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड मोटो लोगो मौजूद है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए मोटो जी10 पावर स्मार्टफोन 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। यह फोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ 9,999 रुपये की कीमत पर Aurora Grey और Breeze Blue कलर में लॉन्च हुआ था।