5200mAh बैटरी और 108MP कैमरा के साथ Moto G67 और Moto G77 लॉन्च, जानें ग्लोबल कीमत

Motorola ने अपनी G-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Moto G67 और Moto G77 स्मार्टफोंस ग्लोबल बाजार में लॉन्च किए हैं। दोनों डिवाइस फिलहाल यूके और अन्य यूरोपीय मार्केट्स में उपलब्ध हैं। डिजाइन और कई फीचर्स के मामले में यह मोबाइल्स एक जैसे हैं, लेकिन परफॉरमेंस और कैमरा सेक्शन में बदलाव किया गया है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Moto G67 और Moto G77 दोनों में 6.78-इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर और फुल DCI-P3 कलर कवरेज का सपोर्ट मिल जाता है। इस स्क्रीन को Water Touch सपोर्ट के साथ SGS Low Blue Light और Low Motion Blur सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है। जबकि डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i का उपयोग हुआ है। वहीं, डाइमेंशन की बात करें तो दोनों फोन 164mm लंबाई, 77mm चौड़ाई और करीब 7mm मोटाई के साथ आते हैं और इनका वजन 182 ग्राम रखा गया है।
डिजाइन के साथ-साथ ड्यूरैबिलिटी पर भी Motorola ने खास काम किया है। दोनों स्मार्टफोंस में IP64 रेटिंग दी गई है। जिससे ये धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकते हैं। इसके अलावा MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, स्टीरियो स्पीकर्स, USB-C पोर्ट, डुअल सिम सपोर्ट और 2TB तक माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट भी है।
Moto G77 में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB RAM मिलती है और इसे वर्चुअली 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, Moto G67 में Dimensity 6300 चिपसेट लगाया गया है। जिसके साथ 4GB RAM मिलती है यह वर्चुअल तौर से 12GB तक एक्सपैंड की जा सकती है। दोनों ही फोंस में 128GB इंटरनल स्टोरेज है। पावर बैकअप के लिए दोनों में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा की बात करें Moto G67 और Moto G77 फोंस अलग-अलग यूजर्स को टारगेट कर सकते हैं। क्योंकि G77 में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 9-in-1 पिक्सल बिनिंग, 3x लॉसलेस जूम और 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, G67 में 50MP का Sony LYTIA 600 सेंसर मिलता है, जिसमें 2x लॉसलेस जूम और 8x डिजिटल जूम की सुविधा है। दोनों ही स्मार्टफोंस में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, रियर एम्बिएंट लाइट सेंसर और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Moto G67 और Moto G77 दोनों ही Android 16 पर आधारित Motorola के Hello UX के साथ काम करते हैं। इनमें Moto Secure, जेस्चर फीचर्स, Smart Connect, Circle to Search और Google Gemini का इंटीग्रेशन दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए दोनों डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और ThinkShield सिक्योरिटी फीचर्स भी मौजूद हैं।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो यूके में Moto G67 का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट £199.99 यानी करीब 25,459 रुपये में उपलब्ध है। जबकि Moto G77 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट £250 यानी इंडियन प्राइस अनुसार करीब 31,825 रुपये का है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो Moto G77 को PANTONE शेड Spruce और Black Olive रंगों में पेश किया गया है, जबकि Moto G67 PANTONE Arctic Seal और Nile कलर्स में मिलेगा।
Moto G67 और Moto G77 उन ग्राहकों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं जो मिड रेंज में 5G स्मार्टफोन चाहते हैं। यह Samsung Galaxy A17 5G, Redmi Note 14 और Realme 15 जैसे स्मार्टफोंस से मुकाबला कर सकते हैं।
यदि आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो डेली यूज, वीडियो स्ट्रीमिंग, परफॉरमेंस और सोशल मीडिया के लिए बढ़िया हो तो Moto G67 और Moto G77 लेना सही साबित हो सकता है। आप इन्हें चुन सकते हैं। हम आपको लगातार टेक न्यूज अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।