Motorola One Macro की जानकारी आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/05/Motorola-One-Vision-1.jpg

लेनोवो की अधिकृत कंपनी मोटोरोला अपने नए स्मार्टफोन को Motorola One Macro नाम से पेश कर सकती है जो कि कंपनी का तीसरा एंडरॉयड वन स्मार्टफोन होगा। इससे पहले काफी समय से हम One Action और One Pro हैंडसेट के बार में सुन रहे थे। वहीं, अब टिप्सटर Evan Blass ने इस बात की जानकारी दी है।

Blass ने ट्विटर करते हुए इस बात का जिक्र किया कि कंपनी पहले से ही Motorola One, One Power और One Vision को पेश कर चुकी है। इसके अलावा कंपनी की One सीरीज लाइनअप में Motorola One Macro को भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा Motorola One Action और One Pro के रेंडर्स को हाल ही में लीक किया गया था। हालांकि, यह पहली बार है जब हमें Motorola One Macro नाम के स्मार्टफोन की जानकारी मिली है।

अगर Motorola One Macro के नाम की ओर ध्यान दें तो हो सकता है कि यह अफोर्डेबल कैटगरी में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि गूगल ने एंड्रॉयड वन प्रोग्राम की शुरुआत इस बात को ध्यान में रख कर की थी ताकि सभी एंट्री लेवल डिवाइस को अपडेट्स प्राप्त हो सके।

एंड्रॉयड वन के अंदर आने वाले फोन में लेटेस्ट एआई शक्ति दी जाती है, जो गूगल की तरफ से इनबिल्ट होती है। यह यूजर की जरूरत के मुताबिक फीचर को ऑटो सेट करती रहती है। इसके अलावा गूगल इसमें थोड़े और जरूरतमंद ऐप को ही प्री लोड करके देता है और यूजर को ज्यादा से ज्यादा स्टोरेज प्राप्त होती है।

बता दें कि कंपनी की वन सीरीज के अंदर आने वाले Motorola One Action के रेंडर्स हमने एक्सक्लूसिव तौर पर जारी किए थे। वहीं, कुछ समय पहले यह फोन गीकबेंच पर स्पॉट हुआ था। इसके अलावा पिछले हफ्ते ही यह फोन NBTC सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ था।

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो कंपनी Moto One Action को सैमसंग Exynos 9610 एसओसी के साथ पेश कर सकती है जो कि One Vision में भी था। इसके अलावा स्मार्टफोन में 6.3-इंच डिसप्ले हो सकता है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080 x 2520 पिक्सल होगा। हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें 6जीबी रैम के साथ ही 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज ऑप्शन होगा। इसके अलावा फोन में ट्रिपल कैंमरा सेटअप होगा। इसमें प्राइमरी 12.6एमपी सेंसर होगा जो कि फ्रंट और रियर दोनों में होगा। साथ ही फोन एंडरॉयड 9.0 पाई और 3,500एमएएच की बैटरी से लैस होगा।