
मोटोरोला आने वाली 1 जून को अपने मुड़ने वाले फोन Motorola Razr 40 Ultra को पेश कर सकता है। यह डिवाइस हाल ही में सऊदी अरब की एक रिटेलर वेबसाइट पर देखा गया था। वहीं, अब Winfuture वेबसाइट ने लॉन्च से पहले ही रेजर 40 अल्ट्रा के सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत से पर्दा उठाते हुए कई अहम जानकारी लीक की है।
Motorola Razr 40 Ultra की संभावित कीमत
नई लीक रिपोर्ट के अनुसार मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा की कीमत EUR 1169 से EUR 1199 यानी करीब 1 लाख 6 हजार रुपये के करीब होगी। फोन के लिए यूजर्स को वीवा मैजेंटा, इन्फिनिटी ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू जैसे तीन कलर मिल सकते हैं।
Motorola Razr 40 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: क्योंकि Motorola Razr 40 Ultra फोल्डेबल फोन है इसमें दो डिस्प्ले मौजूद होंगे। लीक के मुताबिक प्राइमरी डिस्प्ले 6.9 इंच pOLED होगा। जिसमें 2400 x 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और इंडस्ट्री का बेस्ट 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। वहीं, दूसरा 3.6 इंच का रियर डिस्प्ले होगा। इसमें भी 165Hz रिफ्रेश रेट और 1066 x 1056 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगा।
- प्रोसेसर: Motorola Razr 40 Ultra में शानदार ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट दिया जा सकता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में यह फोन 8GB LPDDR5 रैम और 256GB स्टोरेज वाला होगा।
- कैमरा: Razr 40 Ultra में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा मिलेगा। जिसमें f/1.5 अपर्चर वाला 12MP का प्राइमरी लेंस और f/2.2 अपर्चर वाला 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर वाला 32MP का कैमरा लेंस दिया जाएगा।
- बैटरी: मोटोरोला के मुड़ने वाले फोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 3,800mAh बैटरी दी जा सकती है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर रन करेगा।
- कनेक्टिविटी: फोन में डुअल-सिम 5जी, वाई-फाई 6, एनएफसी, ब्लूटूथ वी5.3 जैसे फीचर्स मिलेंगे।
- अन्य फीचर्स: Razr 40 Ultra IP52 रेटिंग वाला होगा, जिससे से पानी और धूल से बचाव होता है। फोन में वायरलेस चार्जिंग और स्टीरियो स्पीकर सेटअप भी मिलेगा।
- वजन और डायमेंशन: फोन लगभग 170.8x74x7mm और 189 ग्राम का होने की बात लीक में कही गई है।










