
मोटरोला के दो फ्लिप स्मार्टफोन को लेकर इन दिनों लगातार चर्चा बनी हुई है यह Motorola Razr 50 और Motorola Razr 50 Ultra नाम से बाजार में आ सकते हैं। दोनों मॉडल को हाल ही में कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट और लीक में देखा गया था। वहीं, अब सामान्य डिवाइस रेजर 50 प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर सामने आया है। आइए, आगे जानते हैं फोन ने लिस्टिंग में कैसा स्कोर किया है।
Motorola Razr 50 गीकबेंच लिस्टिंग
- Motorola Razr 50 को गीकबेंच प्लेटफार्म पर माय स्मार्ट प्राइस ने स्पॉट किया है। इसमें फोन के नाम को भी आप इमेज में देख सकते हैं।
- मोबाइल ने साइट के सिंगल-कोर राउंड में 1,033 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,751 अंक हासिल किए हैं।
- लिस्टिंग के मदरबोर्ड सेक्शन में ‘aito’ का उल्लेख है जो 2.50GHz तक क्लॉक स्पीड वाले MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट का संकेत देता है। इसके साथ फोन में माली G615 MC2 GPU भी मिल सकता है।
- स्टोरेज के मामले में गीकबेंच पर नया फोन करीब 8जीबी रैम मेमोरी के साथ लिस्टेड है। हालांकि लॉन्च के समय और भी ऑप्शन आ सकते हैं।
- गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि मोटोरोला रेजर 50 एंड्रॉइड 14 पर काम कर सकता है।
Motorola Razr 50 के स्पेसिफिकेशंस (TENAA लिस्टिंग)
Motorola Razr 50 कुछ दिन पहले की TENAA लिस्टिंग में देखा गया था। यहां इसके लगभग सभी स्पेक्स सामने आ गए थे।
- डिस्प्ले: मोटोरोला रेजर 50 फोन में 1056 × 1066 पिक्सल रिजॉल्यूशन और OLED पैनल के साथ 3.6 इंच स्क्रीन दी जा सकती है। जबकि फोल्डिंग में 6.9 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर फुल HD+ 1080 × 2640 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की संभावना है।
- प्रोसेसर: मोटो रेजर 50 में 2.5GHz पीक फ्रीक्वेंसी वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह आगामी MediaTek Dimensity 7300X हो सकता है।
- स्टोरेज: डिवाइस में 8GB, 12GB और 16GB रैम मेमोरी के साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक स्टोरेज होने की बात सामने आई है।
- कैमरा: डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50MP का प्राइमरी और 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
- बैटरी: Motorola Razr 50 स्मार्टफोन में 3950mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात लिस्टिंग में सामने आई है।
- वजन और डायमेंशन: Motorola Razr 50 फोन 171.3 × 73.9 × 7.2 मिमी और 188 ग्राम का बताया गया है।











