Motorola Razr 50 के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन आया सामने, फोन हुआ TENAA साइट पर लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • Motorola Razr 50 मॉडल नंबर XT2453-2 के साथ देखा गया है।
  • इसमें MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर हो सकता है।
  • यह 8GB, 12GB और 16GB रैम मेमोरी विकल्प में आ सकता है।

मोटोरोला आने वाले कुछ हफ्तों में अपने फ्लिप स्मार्टफोन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकता है। इसमें रेजर 50 और रेजर 50 अल्ट्रा लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है इससे पहले Motorola Razr 50 फोन TENAA सर्टिफिकेशन पर सामने आया है जिसमें डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस पता चले हैं। आइए, आगे जानते हैं फोन में क्या मिल सकता है।

Motorola Razr 50 का डिजाइन (TENAA लिस्टिंग)

  • आगामी मोटोरोला रेजर 50 मॉडल नंबर XT2453-2 के साथ चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।
  • मोटोरोला रेजर 50 TENAA सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से इसके डिजाइन का पता चलता है, जो पूर्व के रेजर 40 से थोड़ा अलग है।
  • मोटोरोला रेजर 50 मॉडल में एक बड़ा कवर डिस्प्ले मिलने की डिटेल मिली है। कवर डिस्प्ले को छोड़कर बाकी डिजाइन पिछले साल के रेजर 40 जैसा लगता है।
  • आप इमेज में देख सकते हैं कि बैक पैनल पर एक बड़ी कवर स्क्रीन दिख रही है। इसमे डुअल-कैमरा सेंसर और एक एलईडी है।

Motorola Razr 50 के स्पेसिफिकेशंस (TENAA लिस्टिंग)

  • डिस्प्ले: मोटोरोला रेजर 50 में 1056 × 1066 पिक्सल रिजॉल्यूशन और OLED पैनल के साथ 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन फोल्डिंग 6.9 इंच की OLED स्क्रीन वाला हो सकता है। जिसमें फुल HD+ 1080 × 2640 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।
  • प्रोसेसर: TENAA लिस्टिंग के अनुसार मोटो रेजर 50 में 2.5GHz पीक फ्रीक्वेंसी वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर हो सकता है, जिसे ब्रांड ने अभी बाजार में पेश नहीं किया है।
  • स्टोरेज: मोबाइल 8GB, 12GB और 16GB रैम मेमोरी विकल्प में एंट्री ले सकता है। यूजर्स को इसके साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन दिए जा सकते हैं।
  • कैमरा: मोटोरोला रेजर 50 में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50MP का प्राइमरी और 13MP सेकेंडरी कैमरा संभवत अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं, डिस्प्ले पर पंच-होल नॉच में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात सामने आई है।
  • बैटरी: स्मार्टफोन 3950mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। इसे चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
  • वजन और डायमेंशन: फोन का डायमेंशन 171.3 × 73.9 × 7.2 मिमी और वजन 188 ग्राम बताया गया है।


Motorola Razr 50 Price
Rs. 44,999
Go To Store
See All Prices

See All Competitors

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here