Motorola Razr 50 Ultra फोन TENAA साइट पर हुआ लिस्ट, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस आए सामने

Join Us icon
Highlights

  • Motorola Razr 50 Ultra मॉडल नंबर XT2451-4 के साथ देखा गया है।
  • इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिप मिल सकती है।
  • यह 18GB तक RAM +1TB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट कर सकता है।

मोटोरोला आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी रेजर सीरीज का विस्तार करेगा। इसमें मोटोरोला रेजर 50 और Motorola Razr 50 Ultra शामिल होंगे। हालांकि अभी लॉन्च में कुछ समय बचा है इससे पहले आगामी मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा TENAA सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जिसमें डिजाइन सहित लगभग सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल को विस्तार से जानते हैं।

Motorola Razr 50 Ultra डिजाइन (TENAA लिस्टिंग)

  • मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को मॉडल नंबर XT2451-4 के साथ चीन की TENAA सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया है।
  • मोबाइल के डिजाइन की बात करें तो यह पूर्व मॉडल रेजर 40 से थोड़ा अलग नजर आता है डिवाइस के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक छोटा एलईडी फ्लैश है।
  • राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन देखे जा सकते हैं इसके अलावा बैक पैनल पर रेजर और मोटा की ब्रांडिंग दी गई है।
  • फोन में बड़ा कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। साथ ही पंच होल कट आउट डिजाइन देखा गया है।

Motorola Razr 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (TENAA लिस्टिंग)

  • डिस्प्ले: TENAA लिस्टिंग के अनुसार मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में OLED पैनल और 1272 × 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 4 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। डिवाइस पर फोल्डिंग डिस्प्ले में 1080 × 2640 पिक्सल के साथ 6.9 इंच का OLED पैनल शामिल हो सकता है।
  • चिपसेट: लिस्टिंग में मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा 3.0GHz तक की पीक फ्रीक्वेंसी वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होने की डिटेल है। इसमें चिपसेट का नाम नहीं है लेकिन यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर हो सकता है।
  • स्टोरज: मोबाइल में 8GB, 12GB, 16GB और 18GB तक रैम मिलने की बात सामने आई है। इसके साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: लिस्टिंग के अनुसार Moto Razr 50 Ultra में डुअल-रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें दो 50MP सेंसर मिल सकते हैं। वहीं, 32MP का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
  • बैटरी: Motorola Razr 50 Ultra फ्लिप फोन में 3830mAh (998mAh +2832mAh) की बैटरी दी जा सकती है। जबकि चार्जिंग के लिए 3C सर्टिफिकेशन में पता चला था कि यह 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।
  • अन्य: मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।
  • वजन और डायमेंशन: फोन का डायमेंशन 171.3×73.9×7.2 मिमी और वजन लगभग 188 ग्राम बताया गया है।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here