Motorola Razr 70 फ्लिप फोन लॉन्च से पहले लीक, मिल सकता है डुअल 50MP कैमरा, 18GB तक RAM

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/motorola-razr-60-india-launch-date-confirmed-know-specs.jpg

Motorola अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप को आगे बढ़ा सकता है। इसमें नया Motorola Razr 70 लॉन्च होने की उम्मीद है। यह पहले भी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हो चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार डिवाइस इसी महीने या मई में लॉन्च हो सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले ही लीक में फोन के फीचर्स, कलर्स और डिजाइन की जानकारी सामने आ गई है। आइए, आगे आपको सब कुछ विस्तार से बताते हैं।

डिजाइन की बात करें तो Motorola Razr 70 अपने पूर्व मॉडल्स की तरह स्लिम और प्रीमियम फोल्डेबल डिजाइन के साथ आ सकता है। लीक के अनुसार, इसका डाइमेंशन 171.3 × 73.9 × 7.2mm और वजन करीब 188 ग्राम रह सकता है। जो इसे हल्का और हैंडी बना सकता है। खास बात यह है कि कंपनी इस बार यूनिक फिनिश पर फोकस कर रही है। फोन African Violet, Shining Green (कार्बन फाइबर टेक्सचर) और Iron Black (फैब्रिक-लाइक फिनिश) जैसे आकर्षक कलर ऑप्शंस में आ सकता है। जो इसे स्टाइलिश लुक देंगे।

डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Razr 70 में 6.9 इंच का OLED FHD+ मेन डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जबकि बाहर की तरफ 3.63 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह सेटअप यूजर्स को फोल्डेबल और कॉम्पैक्ट दोनों तरह का एक्सपीरियंस दे सकता है।

परफॉरमेंस के मामले में आगामी Motorola Razr 70 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.75GHz तक जा सकती है। हालांकि, अभी तक चिपसेट का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि यह मिड-प्रीमियम सेगमेंट का पावरफुल प्रोसेसर हो सकता है। फोन में 8GB, 12GB और 16GB RAM के साथ टॉप वैरियंट में 18GB RAM तक का ऑप्शन मिल सकता है। स्टोरेज की बात करें तो यह 256GB से 1TB तक हो सकता है, जिससे यूजर्स को भरपूर स्पेस मिल सकता है।

कैमरा सेक्शन में Motorola Razr 70 में डुअल 50MP रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जो फोल्डेबल सेगमेंट में बढ़िया फोटोग्राफी का अनुभव दे सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो Motorola Razr 70 फोन में 4500mAh की ड्यूल-सेल बैटरी मिलने की संभावना है, जो फोल्डेबल फोन के हिसाब से अच्छा बैकअप दे सकती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है सकता है।

यदि ऊपर बताई गई जानकारी सही साबित होती है तो आगामी Motorola Razr 70 प्रीमियम फ्लिप स्मार्टफोन के रूप में आ सकता है। जिसमें डिजाइन, परफॉरमेंस और स्टोरेज शानदार हो सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो ब्रांड कुछ ही दिनों में इसके बारे में कोई अपडेट दे सकती है। हम जानकारी मिलते ही आपको नए पोस्ट में बताएंगे। 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।