Motorola Razr 70 को मिला TDRA सर्टिफिकेशन, नई फोल्डेबल सीरीज का लॉन्च जल्द

Join Us icon

Motorola अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकता है। इसके तहत Razr 70 सीरीज पेश हो सकती है। हालांकि अभी ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है, लेकिन इससे पहले Motorola Razr 70 सीरीज से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, Motorola Razr 70 और Razr 70 Ultra को TDRA सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जिससे इनके लॉन्च की संभावनाएं बढ़ गई हैं। यह सर्टिफिकेशन UAE की आधिकारिक टेलीकॉम अथॉरिटी द्वारा जारी किया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

TDRA लिस्टिंग में Motorola Razr 70 को मॉडल नंबर XT2657-8 के साथ देखा गया है, जबकि इससे पहले Razr 70 Ultra को मॉडल नंबर XT2655-1 के साथ इसी प्लेटफॉर्म पर अप्रूवल मिल चुका था। यही नहीं, Razr 70 के इसी मॉडल को EEC सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया गया है। जिससे लगता है कि यह डिवाइस अलग-अलग ग्लोबल मार्केट्स के लिए लाया जा सकता है।

इससे पहले टिप्स्टर Evan Blass ने खुलासा किया था कि XT2657-1, XT2657-2, XT2657-3, XT2657-4, XT2657-V और XT2657-8 जैसे सभी मॉडल नंबर Razr 70 से जुड़े हैं। इनमें से “V” वैरियंट के Verizon नेटवर्क के लिए होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि बाकी मॉडल अलग-अलग रीजन के लिए हो सकते हैं। पुराने ट्रेंड को देखें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका में Razr 70 को Motorola Razr 2026 नाम से रीब्रांड किया जा सकता है।

फिलहाल Razr 70 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह साफ है कि Motorola इसे प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में पेश कर सकता है। कंपनी की पिछली Razr सीरीज को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इसमें बेहतर हिंज मैकेनिज्म, दमदार डिस्प्ले और फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस देखने को मिल सकता है। लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola Razr 70 सीरीज को 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

आगामी फोल्डेबल Motorola Razr 70 सीरीज उन यूजर्स के लिए आ सकती है जो स्टाइलिश डिजाइन, फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर और प्रीमियम एक्सपीरियंस पसंद करते हैं। खासतौर पर ऐसे ग्राहक जो Samsung Galaxy Z Flip सीरीज के विकल्प की तलाश में हैं। यानी जिन्हें थोड़े कम दाम में फ्लिप फोन चाहिए है।

मार्केट में लॉन्च होने पर Motorola Razr 70 और Razr 70 Ultra को संभावित तौर पर Samsung Galaxy Z Flip7 FE और OPPO Find N3 Flip जैसे फोंस से टक्कर मिल सकती है।

यदि आप 2026 के आने वाले महीनों में फोल्डेबल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola Razr 70 सीरीज लेटेस्ट विकल्प साबित हो सकती है। हालांकि और जानकारी आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे। 91मोबाइल्स पर आगे के अपडेट के लिए जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here