Motorola Razr Flex 2027 का सपोर्ट पेज लाइव, डिजाइन और फीचर्स भी लीक

Motorola एक नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर आ सकता है। जिसे Motorola Razr Flex 2027 नाम से एंट्री मिल सकती है। इस अपकमिंग फोन का नाम कंपनी की ऑस्ट्रेलियाई सपोर्ट वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इसके साथ Motorola के एक इवेंट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें फोल्डेबल स्मार्टफोन की झलक दिखाई देती है। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में दिखाया गया फोन Razr Flex 2027 ही है। आइए, आगे लीक डिटेल्स जानते हैं।
Motorola Razr Flex 2027 सपोर्ट पेज लाइव
Motorola Razr Flex 2027 का नाम कंपनी की ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर स्पॉट हुआ है। इसके साथ, यह कंपनी के सिक्योरिटी अपडेट सेलेक्टर में भी लिस्ट हुआ है। यहां यूजर्स मौजूदा Razr स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी सपोर्ट से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
इस लिस्टिंग में अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आई हैं। वेबसाइट के सिक्योरिटी अपडेट सेक्शन में फिलहाल ‘Test Security Updates’ हेडिंग के साथ Android 16 और अगस्त 2029 तक सिक्योरिटी सपोर्ट जैसी जानकारी दिखाई दे रही है। ये डिटेल्स प्लेसहोल्डर हो सकती हैं, इसलिए इन्हें बाद में बदला भी जा सकता है।
सपोर्ट पेज के अलावा ब्राजील की पब्लिकेशन TudoCelular ने Motorola के एक इवेंट का वीडियो शेयर किया है। इसमें पहले बड़ी स्क्रीन पर कंपनी की ब्रांडिंग दिखाई देती है और फिर फोल्डेबल फोन का एनिमेशन नजर आता है। हालांकि, वीडियो में डिवाइस का नाम नहीं है।
Motorola Razr Flex 2027 के स्पेसिफिकेशंस संभावित
अब तक आए लीक्स के अनुसार, Motorola Razr Flex 2027 में 6.92 इंच का मेन फोल्डिंग डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं, फोन के कवर पर 4.97 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी जा सकती है। इसका डिजाइन सामान्य बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन से थोड़ा चौड़ा और पासपोर्ट जैसा हो सकता है। इससे फोन का फुटप्रिंट दूसरे बुक-स्टाइल फोल्डेबल के मुकाबले छोटा रहने की उम्मीद है।
परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। इसके साथ 12GB रैम और Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में बैक पैनल पर 50MP के दो कैमरे मिल सकते हैं। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा, फोन में IP48 और IP49 डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिलने की उम्मीद है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Motorola Razr Flex 2027 को Dark Botanical Garden और Coriander कलर में पेश किया जा सकता है।
कब लॉन्च हो सकता है Motorola Razr Flex 2027
Motorola ने फिलहाल Razr Flex 2027 के नाम, डिजाइन, फीचर्स या लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, कंपनी की सपोर्ट वेबसाइट पर इसका नाम दिखने से लगता है कि डिवाइस जल्द आ सकता है। आने वाले दिनों में इसके बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।