Motorola razr fold भारत में लॉन्च, मिलेगा 8.1-इंच 2K फोल्डेबल डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 और 6000mAh बैटरी

Join Us icon

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना पहला प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola razr fold लॉन्च कर दिया है। जिसमें बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप और कई AI फीचर्स दिए गए हैं। फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो प्रीमियम फोल्ड डिजाइन, तगड़ा परफॉरमेंस और शानदार कैमरा अनुभव चाहते हैं। आइए, आगे कीमत, स्पेसिफिकेशंस, ऑफर्स और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

Motorola razr fold में 8.1-इंच का LTPO extreme AMOLED मेन डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 2484 x 2232 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट वाला है। इसके साथ फोन में 6.6-इंच का कवर डिस्प्ले है। जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। दोनों डिस्प्ले Dolby Vision, HDR10+ और 10-बिट कलर सपोर्ट करते हैं।

परफॉरमेंस के लिए Motorola razr fold स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 लगाया गया है। जो TSMC के 3nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ Qualcomm Adreno A829 GPU और Hexagon NPU लगा है। फोन Android 16 पर रन करता है। कंपनी ने इसमें 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। डिवाइस LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 12GB और 16GB RAM विकल्प के साथ 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

कैमरा की बात करें तो Motorola razr fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYTIA 828 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP Sony LYTIA 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और इसमें Dolby Vision रिकॉर्डिंग, Ultra HDR और कई AI कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। वही, सेल्फी के लिए फोन में दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं, जिनमें फोल्ड बंद रहने पर 20MP कैमरा और फोन ओपन होने पर 32MP कैमरा है।

Motorola razr fold फोन में 6000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 43 घंटे से ज्यादा बैटरी बैकअप दे सकता है। डिजाइन की बात करें तो फोन की मोटाई ओपन होने पर सिर्फ 4.55mm है और इसका वजन 243 ग्राम है। यह IP48 और IP49 रेटिंग के साथ आता है, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा मिल जाती है।

Motorola razr fold में Moto AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें Catch me up, Remember this, Recall और Image Studio जैसे टूल्स शामिल हैं। इसके अलावा फोन में Google Gemini सपोर्ट, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, Sound by Bose ट्यूनिंग, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं।

कीमत की बात करें तो Motorola razr fold के 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 1,49,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 16GB + 512GB मॉडल 1,59,999 रुपये में आया है। कंपनी ने इसका FIFA World Cup 2026 Edition भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस मिलेगा। साथ ही चुनिंदा बैंकों पर 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। यही नहीं Motorola ब्रांड 20 जून तक फोन खरीदने वाले ग्राहकों को एक साल के लिए फ्री वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट सुविधा भी देगा। इस फोल्ड फोन का प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है और यह फ्लिपकार्ट सहित प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड्स पर मिलेगा।

Motorola razr fold का मुकाबला भारतीय बाजार में Samsung Galaxy Z Fold7 और आगामी Vivo X Fold 6 जैसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोंस से होगा। इसकी बड़ी स्क्रीन, कैमरा सेटअप और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के कारण यह डिवाइस उन यूजर्स को लुभा सकता है जो फोल्डेबल विकल्प देख रहे हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।



LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here