Motorola Signature 27 का इंडिया माइक्रोसाइट लाइव, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 के साथ जल्द होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/motorola-signature-27-india-microsite-live-snapdragon-8-elite-extreme-gen-6.jpg

Motorola Signature 27 जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। क्योंकि कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन का माइक्रोसाइट लाइव कर दिया है। इससे पहले Motorola ने IMC 2026 में फोन के इंडिया लॉन्च की पुष्टि की थी। वहीं, अब माइक्रोसाइट पर इसके कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है यह फोन अगले महीने आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Motorola Signature 27 के स्पेसिफिकेशंस

माइक्रोसाइट के अनुसार Motorola Signature 27 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जाएगा। फोन में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल और नया 3D वेपर चैंबर भी मिलेगा। इन फीचर्स से गेमिंग और अन्य हैवी कामों के दौरान फोन के तापमान को सही रखने में मदद मिलेगी।

कंपनी ने कैमरा, कनेक्टिविटी और गेमिंग से जुड़े AI फीचर्स का भी जिक्र किया है। हालांकि, इन फीचर्स की ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Motorola Signature 27 में 50MP Sony LYTIA कैमरा दिया जाएगा। यह ग्लोबल वैरियंट में मौजूद कैमरे जैसा है। कैमरे से जुड़े AI फीचर्स भी फोन का हिस्सा होंगे, लेकिन इसके अन्य कैमरा सेंसर और कैमरा सेटअप की पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

डिजाइन की बात करें तो फोन में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम और ग्लास-सिरेमिक मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें फ्लोइंग कॉन्टूर्स के साथ टेक्सचर्ड फिनिश मिलेगी। कंपनी ने ऑटोमोटिव और स्पोर्ट्सवियर डिजाइन से प्रेरित Tactical Weave फिनिश और ब्रश्ड टेक्सटाइल से प्रेरित फिनिश मिलने की जानकारी दी है।

Motorola Signature 27 में Bang & Olufsen द्वारा ट्यून किया गया ऑडियो मिलेगा। इसमें म्यूजिक, मूवी, गेमिंग और पॉडकास्ट के लिए अलग-अलग साउंड मोड भी दिए जाएंगे। इससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से ऑडियो अनुभव को चुन पाएंगे।

Motorola Signature 27 की संभावित कीमत

Motorola Signature 27 की भारतीय कीमत लॉन्च के समय आएगी लेकिन हमारा अनुमान है कि फोन का शुरुआती प्राइस भारत में 1 लाख तक जा सकता है।फिलहाल कंपनी की ओर से लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्धता की जानकारी आने का इंतजार है। यदि आप आने वाले महीने में नया मोटोरोला का फ्लैगशिप फोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए वेट कर सकते हैं। यह तगड़ा ऑप्शन बनेगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।

See Full Specs